Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल • साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान • नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी • अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन • ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी • एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात • पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’ • राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’ • ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार • भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

Updated on Tuesday, November 03, 2026 16:48 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं जब जीवन में कोई नई सुविधा जुड़ती है। आज पुणेवासियों के लिए ऐसा ही सुखद अवसर है। मुझे खुशी है कि आज पुणे मेट्रो की एक और लाइन का लोकार्पण हो रहा है।

हिंजवड़ी आईटी हब को मिली बेहतर कनेक्टिविटी
पीएम मोदी ने याद दिलाया कि 10 साल पहले उन्होंने पुणे मेट्रो के पहले चरण का शिलान्यास किया था। अब हिंजवड़ी से शिवाजीनगर के बीच मेट्रो शुरू होने से शहर के बड़े आईटी हब को मजबूत कनेक्टिविटी मिलेगी। नई लाइन से पुणे के पुराने और नए इलाकों के बीच जुड़ाव और बेहतर होगा। उन्होंने पुणे और महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई दी।

पुणे बनेगा विकसित भारत की नई ऊर्जा का केंद्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुणे हमेशा से ऐसे विचारों का केंद्र रहा है, जिन्होंने राष्ट्र और समाज को नई दिशा दी है। आज यह शहर विकसित भारत की नई ऊर्जा को भी दिशा दे रहा है। आईटी, ऑटोमोबाइल, फार्मा, स्टार्टअप्स, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में पुणे युवाओं के सपनों और संकल्प का स्थान है। मजबूत होती मेट्रो कनेक्टिविटी शहर के विकास को नई रफ्तार देगी।

शहरों की नई पहचान: कॉम्पिटिटिवनेस और ईज ऑफ लिविंग
पीएम मोदी ने बताया कि पहले शहरों की पहचान उनके उद्योगों, खान-पान या फसलों से होती थी। अब दो नई कसौटियां जुड़ गई हैं—शहर कितना कॉम्पिटिटिव है और वहां ईज ऑफ लिविंग का स्तर क्या है। मेट्रो प्रोजेक्ट इन दोनों मोर्चों पर शहर को मजबूत बनाता है। समय बचने से उत्पादकता बढ़ती है, अर्थव्यवस्था को गति मिलती है और गरीब व मध्यम वर्ग दोनों को फायदा होता है। उन्होंने इसे प्रो-पीपुल, प्रो-एक्टिव और गुड गवर्नेंस का उदाहरण बताया।

2014 से पहले सिर्फ पांच शहरों में थी मेट्रो
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 तक देश में महज पांच शहरों में मेट्रो सेवा थी। पुरानी सोच और कार्य संस्कृति से पुणे में मेट्रो पहुंचने में कई दशक और लग जाते। 2014 में एनडीए सरकार आने के बाद संकल्प लिया गया कि मिडिल क्लास की ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ ट्रांसपोर्टेशन सुधारी जाए। पिछले 12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का पूरा कायाकल्प हो चुका है।

भारतीय मेट्रो नेटवर्क अब दुनिया के टॉप-3 में
पीएम मोदी ने बताया कि अब रोजाना एक करोड़ से ज्यादा लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं। भारतीय मेट्रो नेटवर्क दुनिया के शीर्ष तीन मेट्रो नेटवर्क में शामिल हो गया है। विकसित भारत के निर्माण में देश के हर नागरिक का आत्मविश्वास झलक रहा है। बीते 12 वर्षों में गांव की सड़कों, हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे विद्युतीकरण, सुरंगों और पुलों जैसे अनेक बड़े प्रकल्प साकार हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

चक्रवात ‘मुरासु’ ने पार किया आंध्र तट, दोपहर तक घटेगी तूफान की तीव्रता

: चक्रवात ‘मुरासु’ ने पार किया आंध्र तट, दोपहर तक घटेगी तूफान की तीव्रता

X