Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण • मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी • हरियाणा के जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा : दीपेंद्र हुड्डा • हरियाणा में चुनाव से पहले बने डबल वोटों का एसआईआर से किया जा रहा बचाव : दुष्यंत चौटाला • Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम • Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान • अमित शाह के अंबाला आगमन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण, तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा • हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी • ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया • ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

राष्ट्रीय

सिटिजन-सेंट्रिक सेवाओं में आगे बढ़ा डाक विभाग, Jyotiraditya Scindia ने गिनाईं उपलब्धियां

Updated on Monday, April 20, 2026 20:42 PM IST

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में आज सोमवार को डाक विभाग की वित्तीय वर्ष 2025–26 की वार्षिक व्यवसाय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस उच्चस्तरीय बैठक में देशभर के सभी डाक विभाग के 23 सर्किलों के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जहां विभाग के वार्षिक प्रदर्शन की समीक्षा, रणनीतिक प्राथमिकताओं की प्रगति का आकलन तथा आगामी वित्तीय वर्ष के लिए रोडमैप तय किया गया।

बैठक की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ने विभाग के छह प्रमुख वर्टिकल्स, यानी पार्सल, मेल, अंतरराष्ट्रीय मेल, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और सिटिजन सेंट्रिक सर्विसेज की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 में 13,218 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्त वर्ष 2025-26 में 15,296 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है, जो 16 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है। कई वर्षों में पहली बार 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करते हुए यह उपलब्धि विभाग के पारंपरिक कॉस्ट सेंटर से राजस्व-संचालित एकीकृत सेवा नेटवर्क बनने की दिशा में तेज़ी से बढ़ते कदम को दर्शाती है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह वृद्धि विभाग के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। पार्सल व्यवसाय में राजस्व 669 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,133 करोड़ रुपए हो गया, जो 69% की वृद्धि दर्शाता है। मेल सेवाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई, जहां राजस्व 34% वृद्धि के साथ 2,396 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,202 करोड़ रुपए हुआ। सिटिजन सेंट्रिक सर्विसेज में 70% की बढ़ोतरी के साथ 508 करोड़ रुपए से बढ़कर 864 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया गया।

इसके अलावा पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक में स्थिर वृद्धि जारी रही, जो 6,888 करोड़ रुपए से 13% बढ़कर 7,756 करोड़ रुपए हो गया। वहीं पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस ने 1,171 करोड़ रुपए से 25% बढ़कर 1,458 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय मेल एवं ग्लोबल बिजनेस सेगमेंट में वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के कारण अस्थायी बाधाएं देखने को मिलीं। केन्द्रीय मंत्री ने हाल ही शुरू की गई तीन प्रीमियम सेवाओं 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल और 48 स्पीड पोस्ट को इंडिया पोस्ट की लॉजिस्टिक्स क्षमता को मजबूत करने और एक्सप्रेस डिलीवरी की बदलती मांगों को पूरा करने में महत्वपूर्ण कारक बताया।

सर्किल-वार प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि पूरे नेटवर्क में समग्र सुधार देखने को मिला है। 23 में से 8 सर्किलों ने अपने निर्धारित लक्ष्यों का 90% से अधिक का राजस्व हासिल किया, जबकि 14 सर्किलों ने 80–90% के बीच प्रदर्शन किया। केवल एक सर्किल का राजस्व 80% से नीचे रहा। राजस्व प्रदर्शन में अपने लक्ष्य का 102% राजस्व अर्जित कर राजस्थान सर्किल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, असम ने 95% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, और 94% राजस्व के साथ बिहार एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। केन्द्रीय मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्किल्स को पुरस्कृत भी किया।

केंद्रीय मंत्री ने सिटिजन सेंट्रिक सर्विसेज (सीसीएस), पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ये सेवाएं वित्तीय समावेशन और अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इंडिया पोस्ट की भविष्य की वृद्धि का मुख्य आधार उसकी लॉजिस्टिक्स क्षमता होगी, जिसके लिए पार्सल सेवाओं के विस्तार और मेल सेवाओं के पुनरुद्धार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

सिंधिया ने विभाग द्वारा ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के साथ बढ़ती साझेदारियों, तथा गवर्नमेंट-टू-सिटिजन और गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट सेवाओं में विस्तार को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी अपडेशेन, प्रक्रिया सुधार और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली के माध्यम से इंडिया पोस्ट को एक प्रतिस्पर्धी और विश्वसनीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के रूप में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने सभी सर्किल प्रमुखों से क्षेत्र-विशिष्ट रणनीतियों को अपनाने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X