Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण • मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी • हरियाणा के जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा : दीपेंद्र हुड्डा • हरियाणा में चुनाव से पहले बने डबल वोटों का एसआईआर से किया जा रहा बचाव : दुष्यंत चौटाला • Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम • Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान • अमित शाह के अंबाला आगमन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण, तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा • हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी • ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया • ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

राष्ट्रीय

दिल्ली को बदलने का कार्य निरंतर जारी, सरकार ग्राउंड पर है: रेखा गुप्ता

Updated on Monday, April 20, 2026 11:38 AM IST

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी कि 24 घंटे, सातों दिन दिल्ली को बदलने का कार्य निरंतर जारी है। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार ग्राउंड पर है, निगरानी भी कर रही है, और कार्यों को गति भी दे रही है। उन्होंने लिखा कि हर निर्णय, हर प्रयास और हर पहल का एक ही लक्ष्य है: विकसित दिल्ली का निर्माण। हम संकल्प के साथ, गति के साथ और परिणाम के साथ आगे बढ़ रहे हैं। एक दिन पहले 19 अप्रैल को उन्होंने ‘दिल्ली सेमीकंडक्टर नीति’ का मसौदा तैयार करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि यह पॉलिसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन के अनुरूप है और भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर के विकास में दिल्ली की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि सेमीकंडक्टर सेक्टर वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है, और दिल्ली सरकार इसके संतुलित और व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी फ्रेमवर्क पर काम कर रही है। यह पॉलिसी व्यापार करने में आसानी, इनोवेशन और इंडस्ट्री-आधारित इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय और गैर-वित्तीय, दोनों तरह के प्रोत्साहन देने की परिकल्पना करती है।
सीएम ने कहा था कि इस पॉलिसी से सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन के हाई-वैल्यू सेगमेंट में, विशेष रूप से डिजाइन, अनुसंधान और विकास, और एडवांस्ड पैकेजिंग के क्षेत्र में दिल्ली की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। इससे फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनियों, स्टार्टअप्स, साथ ही एटीएमपी और ओएसएटी इकाइयों से निवेश आकर्षित होने की संभावना है।


रोजगार की संभावनाओं पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह पॉलिसी चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर अनुसंधान और एडवांस्ड पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में उच्च-गुणवत्ता वाले रोजगार के अवसर पैदा करेगी। इसका उद्देश्य लक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, इंटर्नशिप और इंडस्ट्री-एकेडेमिया साझेदारी के माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा देना भी है।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X