Wednesday, 04 November 2026
BREAKING
• जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण • मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी • हरियाणा के जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा : दीपेंद्र हुड्डा • हरियाणा में चुनाव से पहले बने डबल वोटों का एसआईआर से किया जा रहा बचाव : दुष्यंत चौटाला • Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम • Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान • अमित शाह के अंबाला आगमन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण, तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा • हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी • ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया • ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

राष्ट्रीय

पीएम मोदी के निमंत्रण पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत

Updated on Friday, April 17, 2026 07:37 AM IST

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना और व्यापार-निवेश को बढ़ाना है। प्रमुख चर्चाओं में उन्नत तकनीकें, जहाज निर्माण और रक्षा सहयोग शामिल हैं।

भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान कर इसकी जानकारी दी है। जिसके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, दक्षिण कोरिया गणराज्य (Republic of Korea, ROK) के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 19-21 अप्रैल 2026 को भारत की राजकीय यात्रा करेंगे। उनके साथ प्रथम महिला किम हीया क्यूंग और मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। राष्ट्रपति ली की यह भारत की पहली यात्रा होगी।

इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति म्युंग प्रधानमंत्री मोदी के साथ जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, एआई, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, लोगों के बीच संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। वे पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रपति म्युंग के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति ली जे म्युंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बहुआयामी साझेदारी है, जिसकी जड़ें प्राचीन सभ्यतागत संबंधों और लोकतंत्र तथा कानून के शासन के साझा मूल्यों में निहित हैं। राष्ट्रपति ली की यह यात्रा दोनों देशों की साझा आकांक्षा को रेखांकित करती है कि वे सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों को और मजबूत करें तथा पारस्परिक हित के नए और उभरते क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करें।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X