Wednesday, 04 November 2026
BREAKING
• जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण • मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी • हरियाणा के जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा : दीपेंद्र हुड्डा • हरियाणा में चुनाव से पहले बने डबल वोटों का एसआईआर से किया जा रहा बचाव : दुष्यंत चौटाला • Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम • Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान • अमित शाह के अंबाला आगमन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण, तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा • हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी • ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया • ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

राष्ट्रीय

मुंबई आतंकी नेटवर्क केस में महाराष्ट्र एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में नीट एस्पिरेंट से 8 घंटे पूछताछ

Updated on Friday, April 17, 2026 07:37 AM IST

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई से जुड़े कट्टर आतंकी नेटवर्क मामले में वाराणसी के एक नीट एस्पिरेंट से पूछताछ की है। साथ ही अधिकारियों ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज भी जब्त किए हैं। युवक को 22 अप्रैल को आगे की पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने आज गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र एटीएस ने उत्तर प्रदेश एटीएस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में मंगलवार को वाराणसी के एक घर पर तलाशी ली और मुंबई में दर्ज एक मामले में 18 वर्षीय नीट एस्पिरेंट से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की।

अबू बकर के खिलाफ जांच की शुरुआत
एजेंसियों की टीम ने वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में स्थित एक डॉक्टर के घर पर यह जांच की, जहां अधिकारियों ने स्थानीय बाल रोग विशेषज्ञ के बेटे अबू बकर से पूछताछ की। उस पर प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डिजिटल नेटवर्क से संबंध होने का आरोप है। अबू बकर के खिलाफ जांच की शुरुआत मुंबई के कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख की हालिया गिरफ्तारी के बाद हुई, जिसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसकी फॉरेंसिक जांच में एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सक्रिय एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।

महाराष्ट्र एटीएस की जांच में सामने आया
जांच का फोकस एक संदिग्ध डिजिटल ट्रेल पर है, जो एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा है, जिसकी चरमपंथी गतिविधियों के लिए जांच की जा रही है। महाराष्ट्र एटीएस की जांच में सामने आया है कि युवक से जुड़ा एक अकाउंट इस ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था। जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी अयान शेख, अबू बकर और विभिन्न राज्यों के कई अन्य युवक ‘इस्लामिक पॉलिटिक्स’ नाम के टेलीग्राम चैनल और कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में सक्रिय थे, जहां सरकार विरोधी और राष्ट्रविरोधी सामग्री साझा की जा रही थी।

अबू बकर कई महीनों से इन प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय था
एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, अबू बकर कई महीनों से इन प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय था। इस दौरान उसने कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो साझा किए और राज्य की संप्रभुता को निशाना बनाने वाली चर्चाओं में हिस्सा लिया। छापेमारी से पहले मुंबई एटीएस ने अबू बकर के मोबाइल नंबर को कई दिनों तक निगरानी में रखा था, ताकि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उसके कथित संबंधों, खासकर पाकिस्तान स्थित लोगों से संभावित लिंक का आकलन किया जा सके।

संयुक्त एटीएस टीमों ने परिसर की तलाशी ली
कार्रवाई के दौरान घर अंदर से बंद पाया गया, जिसके बाद संयुक्त एटीएस टीमों ने परिसर की तलाशी ली और परिवार की पृष्ठभूमि तथा वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी आगे की जांच के लिए जुटाई। अधिकारियों ने बाद में एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक प्रिंटर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अबू बकर को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उसे 22 अप्रैल को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई एटीएस के सामने पेश होने का समन जारी किया गया है।

 
Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X