Wednesday, 04 November 2026
BREAKING
• जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण • मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी • हरियाणा के जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा : दीपेंद्र हुड्डा • हरियाणा में चुनाव से पहले बने डबल वोटों का एसआईआर से किया जा रहा बचाव : दुष्यंत चौटाला • Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम • Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान • अमित शाह के अंबाला आगमन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण, तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा • हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी • ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया • ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

राष्ट्रीय

WAGGGS के 15वें एशिया पैसिफिक सम्मेलन में आकर्षण का केंद्र रहा राजस्थान का प्रसिद्ध नृत्य

Updated on Wednesday, August 20, 2025 12:30 PM IST

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने परंपरागत भारतीय शैली से अतिथियों का तिलक और आरती से गर्मजोशी से किया स्वागत

नई दिल्ली में 15वें एशिया पैसिफिक क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, गर्वपूर्वक परेड की, एकता का प्रभावशाली प्रतीक प्रस्तुत

समारोह के दौरान विश्व गीत व भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की प्रार्थना “दया कर दान भक्ति का” का सामूहिक गायन हुआ

एशिया पैसिफिक क्षेत्र में कार्यरत अपने सदस्य संगठनों के साथ खड़े होने पर गर्व महसूस करता : मुख्य कार्यकारी अधिकारी

तीन वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों को साझा, एक-दूसरे से सीखने और भविष्य की नई दिशा तय करने का अवसर है

PM मोदी के नेतृत्व में डिजिटलाइजेशन, महिला सशक्तिकरण व जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति

नई दिल्ली :

वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल्स स्काउट्स (WAGGGS) के 15वें एशिया पैसिफिक क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ नई दिल्ली स्थित द लीला एम्बिएंस होटल में हुआ। राजनयिक अतिथियों के रूप में महामहिम आयशाथ अज़ीमा, मालदीव गणराज्य की भारत में उच्चायुक्त, रबिन्द्र जंग थापा, काउंसलर, नेपाल दूतावास एवं महामहिम जोसल एफ. इग्नासियो, भारत में फ़िलीपींस गणराज्य के राजदूत रहे। सभी अतिथियों का भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने परंपरागत भारतीय शैली से तिलक और आरती द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ. के.के. खंडेलवाल ने उनका मंच पर परिचय कराते हुए ससम्मान मार्गदर्शन किया।

मार्च कर एकता का प्रभावशाली प्रतीक प्रस्तुत

समारोह का मुख्य आकर्षण फ्लैग मार्च रहा। इसमें विभिन्न सदस्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने ध्वजों के साथ गर्वपूर्वक परेड की। दो कतारों में मार्च कर मध्य में मिलते हुए उन्होंने एकता का प्रभावशाली प्रतीक प्रस्तुत किया। इसके उपरांत विश्व गीत तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की प्रार्थना “दया कर दान भक्ति का” का सामूहिक गायन हुआ। समारोह में राजस्थान का प्रसिद्ध नृत्य प्रस्तुत किया गया। कुछ विदेशी प्रतिनिधि भी अपनी सीट से स्वतः नृत्य में शामिल हो गए।

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश

मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त, डा के के खंडेलवाल ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष के पदाधिकारियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए 7 नवम्बर 1950 को स्थापित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के इतिहास का संक्षिप्त उल्लेख किया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डाला। भारतीय परंपरा के अनुरूप सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया दीप प्रज्वलन इस सम्मेलन के औपचारिक उद्घाटन का प्रतीक बना।

सदस्य संगठनों के साथ खड़े होना गर्व का क्षण

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग राजस्थानी लोक-नृत्य "पधारो म्हारे देश" हुआ, जिसने सभी को आकर्षित किया। तत्पश्चात कैंडेला गोंज़ालेज़ (विश्व बोर्ड अध्यक्ष एवं नादिन एल अची मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एशिया पैसिफिक क्षेत्र में कार्यरत अपने सदस्य संगठनों के साथ खड़े होने पर गर्व महसूस करता है। यह क्षेत्र विविधता, नवाचार और दृढ़ता से संपन्न है।

उपलब्धियां व चुनौतियां साझा करने का अवसर

यह सम्मेलन मात्र एक जुटान नहीं है, बल्कि बीते तीन वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों को साझा करने, एक-दूसरे से सीखने और भविष्य की नई दिशा निर्धारित करने का अवसर है। सामूहिक रूप से, हम पहले से अधिक मजबूत हैं और इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे आंदोलन की हर बालिका और युवा महिला को अपने अवसर, आवाज़ और नेतृत्व का पूरा अधिकार मिले।”

मेजबानी की गौरवपूर्ण परंपरा का उल्लेख किया

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार जैन, अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एवं पूर्व राज्यसभा सांसद, ने इस महत्वपूर्ण आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने 1950 से भारत की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की मेजबानी की गौरवपूर्ण परंपरा का उल्लेख किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटलाइजेशन, महिला सशक्तिकरण और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला।

डॉ. जूसेन बियुन को 25 वर्षीय दीर्घ सेवा पुरस्कार

समारोह के दौरान दातो’ डॉ. जूसेन बियुन को उनके अमूल्य योगदान की मान्यता स्वरूप 25 वर्षीय दीर्घ सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया। आभार ज्ञापन चेम्पाका एमालिन पाहामिन (अध्यक्ष, एशिया पैसिफिक तथा डॉ. पंकज मित्तल, महासचिव एवं मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स) ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने बीएसजी इंडिया की पूरी टीम को उनके समर्पण और सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन से

औपचारिक उद्घाटन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. के.के. खंडेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स; गीता नटराज, उपाध्यक्ष, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स; तथा डॉ. पंकज मित्तल, महासचिव, भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं मुख्य आयुक्त (गाइड्स), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रहे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे गणमान्य अतिथिजन

कार्यक्रम में कैंडेला गोंज़ालेज़, विश्व बोर्ड अध्यक्ष, नादिन एल अची, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चेम्पाका एमालिन पाहामिन, अध्यक्ष एशिया पैसिफिक क्षेत्र, दातो’ डॉ. जूसेन बियुन, संस्थापक – फ्रेंड्स ऑफ एशिया पैसिफिक रीजन तथा लिन प्राइस, अध्यक्ष – वर्किंग ग्रुप उपस्थित रहे। 15वीं एशिया पैसिफिक क्षेत्रीय सम्मेलन तथा 9वीं फ्रेंड्स एशिया पैसिफिक रीजन रीजनल गैदरिंग की शुरुआत को ऐतिहासिक व यादगार बना दिया।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X