Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• डिप्टी कमिश्नर द्वारा अर्बन एस्टेट फेज-2 में जालंधर के पहले एम्फीथिएटर का उद्घाटन • पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए लोग फिर से 'आप' सरकार को चुनेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र के युवा क्लबों को 23 लाख रुपये की खेल किटें और जिम का सामान वितरित • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 313वां दिन: पंजाब पुलिस ने 667 स्थानों पर की छापेमारी; 288 गिरफ्तार • भगवंत मान सरकार की 'मेरा घर, मेरे नाम' योजना के तहत 70 साल बाद पंजाब के लाखों परिवारों को उनके घरों के कानूनी मालिकाना हक दिए गए : हरदीप सिंह मुंडियां • पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए • 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला • पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी • डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

पंजाब

पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए लोग फिर से 'आप' सरकार को चुनेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Updated on Sunday, November 29, 2026 20:37 PM IST

चंडीगढ़ / लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि दशकों तक लोगों को भ्रमित करने वाली पार्टियों को फिर से नकारते हुए पंजाब के लोग राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को चुनेंगे। अकाली दल के 25 साल के कुशासन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने लोगों को बेवकूफ बनाया और अब इसने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 किसानों की लाशों पर पैर रखकर भाजपा से हाथ मिला लिया है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जैसे भाजपा ने नितीश कुमार, शरद पवार और उद्धव ठाकरे से जुड़ी क्षेत्रीय राजनीतिक ताकतों को कमजोर किया है, उसी तरह यह पार्टी अकाली दल को भी निगल जाएगी। अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्यान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, कृषि के लिए दिन के समय बिजली, नहरी पानी और गांवों के विकास पर केंद्रित है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले मंगलवार को महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर से सम्मान राशि की 'टूं-टूं' होगी।

अपने 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा, "आज विधानसभा हलका दाखा के गांव हांस कलां में 'लोक मिलनी' के दौरान इलाके के निवासियों खासकर माताओं, बहनों और बुजुर्गों द्वारा दिए गए अपार प्यार और सम्मान के लिए तहे दिल से धन्यवाद। आपकी भरपूर उपस्थिति और उत्साह हमें और भी समर्पित भावना से पंजाब की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। हमारी राजनीति सिर्फ खोखले नारों की नहीं है, बल्कि हम बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, कृषि के लिए दिन के समय बिजली, नहरी पानी और गांवों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से पंजाब की तरक्की और खुशहाली का यह सफर इसी प्रतिबद्धता और दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।"

लोक मिलनी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "भाजपा ने अब तक जिस भी क्षेत्रीय पार्टी से हाथ मिलाया, उसे निगल लिया है और अब इसके नए साथी अकाली दल की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार और अन्य राज्यों में भाजपा की सहयोगी पार्टियों जैसे शिवसेना, इंडियन नेशनल लोक दल और जनता दल यूनाइटेड का भगवा पार्टी द्वारा सफाया कर दिया गया है और अब अकाली दल की बारी है, जिसने पंजाबियों के हितों को अनदेखा करके राज्य में सत्ता हासिल करने की लालसा में हाल ही में भाजपा से हाथ मिलाया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने जहां भी अपना प्रभाव बढ़ाना चाहा है, वहां इसने क्षेत्रीय नेताओं और राजनीतिक संगठनों को कमजोर किया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "अकाली नेतृत्व ने पहले किसानों, सिख संस्थाओं और पंजाब के हितों से जुड़े मुद्दों पर भाजपा की आलोचना की थी। अकालियों ने किसान आंदोलन, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, पंजाब यूनिवर्सिटी और अन्य मुद्दों पर भाजपा को घेरा था, लेकिन अब राजनीतिक फायदे के लिए उसी पार्टी से हाथ मिला लिया है। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान किसानों की मौतों के लिए भाजपा ही जिम्मेदार थी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष के दौरान दिए गए बलिदानों को कभी नहीं भूलेंगे।"

उन्होंने कहा, "भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का फिर से हुआ गठबंधन किसानों के हितों के लिए खतरा बन सकता है। ये पार्टियां कृषि को प्रभावित करने वाली नीतियों के खिलाफ कभी भी डटकर नहीं खड़ी होंगी।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "अकाली नेतृत्व 2007 से 2017 तक अपने कार्यकाल के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं की रक्षा करने में नाकाम रहा और अब राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए धर्म का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। अकाली नेता राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं और सिर्फ सत्ता की लालसा के कारण इन्होंने घुटनों के बल बैठकर भाजपा से हाथ मिलाया है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस भी आंतरिक कलह में उलझी हुई है। इसके नेता पंजाब और यहां के लोगों के मुद्दे उठाने के बजाय गुटबाजी की राजनीति में ज्यादा उलझे रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब सत्ता संभालने के तुरंत बाद 'आप' सरकार ने अपने किए वादे पूरे करने शुरू कर दिए, उसके बाद ही इन विरोधी पार्टियों को जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ये राजनीतिक नेता अक्सर चुनावों से पहले पैसे और अन्य लालच देकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करते आए थे, लेकिन लोग अब काम के आधार पर नेता चुनने के महत्व को समझ चुके हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "लोगों को ऐसी चालों से भ्रमित नहीं होना चाहिए, बल्कि राजनीतिक पार्टियों का मूल्यांकन उनके कार्यप्रदर्शन और लोक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां पंजाब के लोगों की आकांक्षाओं को समझने में बार-बार नाकाम रही हैं, जो सिर्फ आपसी खींचतान और अवसरवादी गठबंधनों तक सिमट कर रह गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोगों ने कई बड़े राजनीतिक नेताओं को नकारते हुए राज्य में बदलाव लाने के लिए 'आप' सरकार को ऐतिहासिक जनादेश दिया था।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पिछली सरकारों के उलट, जिन्होंने निजी स्वार्थों के लिए राज्य के खजाने को खूब लूटा, 'आप' सरकार ने लोक कल्याण और विकास कार्यों के लिए हमेशा धन की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों की तरक्की और स्थानीय बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए लगातार काम करती रहेगी।"

मुख्यमंत्री ने बताया, "मैंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग की है, जो इस महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुमूल्य योगदान देने वाले हमारे नायक को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

उन्होंने कहा, "पंजाब सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी। इस दौरान बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, सिंचाई, बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों को सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें पंजाब और यहां के लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। 'लोक मिलनी' देश भर में अपनी तरह का एक अनोखा कार्यक्रम है, जहां मुख्यमंत्री सीधे तौर पर नागरिकों से बातचीत करते हैं, उनकी चिंताएं सुनते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। हमारी सरकार लोक-पक्षीय शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।"
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं बड़ी संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। विशेष रूप से माताओं और बहनों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने अपने दैनिक व्यस्त कार्यक्रमों में से समय निकालकर इस समारोह में भाग लिया। लोगों द्वारा अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से मिलने के लिए उठाया गया प्रत्येक कदम सरकार के उस संकल्प को और मजबूत करता है, जिसके तहत सरकार प्रदेश के लोगों की सेवा और उनके कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछली सरकारों का ध्यान निजी हितों और कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने तक सीमित था, जबकि वर्तमान सरकार आम लोगों के दैनिक जीवन से जुड़े मुद्दों का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार और आजीविका राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं, जिनके माध्यम से लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। सुशासन का वास्तविक उद्देश्य केवल खोखले वादे करना या नारे लगाना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना और ठोस परिणाम हासिल करना होना चाहिए। कांग्रेस और अकाली दल के नेतृत्व वाली पिछली सरकारें दशकों तक पंजाब के लिए कोई सार्थक काम करने में विफल रहीं। उन्होंने सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग किया और आम लोगों के हितों की अनदेखी की।”

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब में कई वर्षों तक कांग्रेस और अकाली दल बारी-बारी से सत्ता में रहे, लेकिन सही विकास नहीं होने के कारण लोगों को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हमारी सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली सुनिश्चित की है और किसानों के लिए बिजली आपूर्ति में सुधार किया है, जिससे वे दिन के समय कृषि संबंधी कार्य कर सकते हैं। सरकार ने सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाने और खेतों तक पानी की पहुंच बेहतर बनाने के लिए लगभग 14,000 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइनें बिछाई हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब में वर्तमान सरकार के सत्ता संभालने से पहले नहरी पानी का उपयोग लगभग 22 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर करीब 85 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे सिंचाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। बेहतर सिंचाई सुविधाओं ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और किसानों की भूजल पर निर्भरता भी कम हुई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “वर्ष 2022 में हमारी सरकार के सत्ता संभालने के समय शिक्षा के क्षेत्र में 27वें स्थान पर रहने वाला पंजाब अब केरल को पीछे छोड़कर प्राथमिक शिक्षा में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। सरकार शिक्षकों को फिनलैंड, सिंगापुर और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में प्रशिक्षण के लिए भेजकर शिक्षक प्रशिक्षण में निवेश कर रही है, ताकि वे आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपना सकें। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्टता हासिल करने के अवसर प्रदान करने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “शिक्षा गरीबी से बाहर निकालने और सुनहरा भविष्य बनाने का सबसे शक्तिशाली माध्यम है। सरकारी कल्याणकारी योजनाएं लोगों को तत्काल राहत प्रदान कर सकती हैं, लेकिन शिक्षा ही बच्चों को अधिकारी, पेशेवर और सफल नागरिक बनने के योग्य बनाती है।”

उन्होंने कहा, “सरकार यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि पंजाब के विद्यार्थी, विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले युवा, सिविल सेवाओं और अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए मुकाबला कर सकें।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सरकार ने पूरे पंजाब में लगभग 1,200 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए हैं, जहां लोगों को मुफ्त दवाइयों और जांच की सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हजारों लोगों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया है। इस योजना के अंतर्गत 50,000 से अधिक मरीजों के स्टेंट डाले गए हैं और लगभग 35,000 लोगों के घुटनों के ऑपरेशन किए गए हैं। ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ भी ऐसी ही एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करना है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत भुगतान जारी रहेंगे और सरकार महिलाओं से किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना की अगली किस्त 1 दिसंबर को राज्य स्तरीय समारोह के दौरान लाभार्थी महिलाओं को प्रदान की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं को उनके मोबाइल फोन पर दोबारा अधिसूचना प्राप्त होगी। यह आर्थिक सहायता महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं लोगों से सहयोग की अपील करता हूं और उनसे आग्रह करता हूं कि वे पंजाब के विकास में अपना योगदान निरंतर देते रहें। राज्य सरकार ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण भावना के साथ लोगों की सेवा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और इस नेक कार्य को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।”

Have something to say? Post your comment
डिप्टी कमिश्नर द्वारा अर्बन एस्टेट फेज-2 में जालंधर के पहले एम्फीथिएटर का उद्घाटन

: डिप्टी कमिश्नर द्वारा अर्बन एस्टेट फेज-2 में जालंधर के पहले एम्फीथिएटर का उद्घाटन

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र के युवा क्लबों को 23 लाख रुपये की खेल किटें और जिम का सामान वितरित

: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र के युवा क्लबों को 23 लाख रुपये की खेल किटें और जिम का सामान वितरित

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 313वां दिन: पंजाब पुलिस ने 667 स्थानों पर की छापेमारी; 288 गिरफ्तार

: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 313वां दिन: पंजाब पुलिस ने 667 स्थानों पर की छापेमारी; 288 गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार की 'मेरा घर, मेरे नाम' योजना के तहत 70 साल बाद पंजाब के लाखों परिवारों को उनके घरों के कानूनी मालिकाना हक दिए  गए : हरदीप सिंह मुंडियां

: भगवंत मान सरकार की 'मेरा घर, मेरे नाम' योजना के तहत 70 साल बाद पंजाब के लाखों परिवारों को उनके घरों के कानूनी मालिकाना हक दिए गए : हरदीप सिंह मुंडियां

पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए

: पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए

4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला

: 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला

पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

: ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

X