Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र के युवा क्लबों को 23 लाख रुपये की खेल किटें और जिम का सामान वितरित • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 313वां दिन: पंजाब पुलिस ने 667 स्थानों पर की छापेमारी; 288 गिरफ्तार • भगवंत मान सरकार की 'मेरा घर, मेरे नाम' योजना के तहत 70 साल बाद पंजाब के लाखों परिवारों को उनके घरों के कानूनी मालिकाना हक दिए गए : हरदीप सिंह मुंडियां • पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए • 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला • पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी • डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड

पंजाब

भगवंत मान सरकार की 'मेरा घर, मेरे नाम' योजना के तहत 70 साल बाद पंजाब के लाखों परिवारों को उनके घरों के कानूनी मालिकाना हक दिए गए : हरदीप सिंह मुंडियां

Updated on Sunday, November 29, 2026 18:57 PM IST

चंडीगढ़ : राज्य के ग्रामीण परिवारों के लिए संपत्ति के अधिकार और सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, भगवंत मान सरकार ने अपनी प्रमुख पहल 'मेरा घर मेरे नाम' के तहत सिर्फ 50 दिनों में 5.15 लाख से अधिक संपत्ति मालिकाना संबंधी प्रमाण पत्र वितरित किए हैं। इससे उन परिवारों को अपने घरों का कानूनी मालिकाना हक मिल गया है, जो कई पीढ़ियों से इनमें रह रहे थे। 7 अक्टूबर 2026 को धूरी में राज्य-स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत पंजाब के सभी 23 जिलों के 2,576 गांवों को कवर किया गया है और इसके तहत प्रतिदिन 10,000 से अधिक परिवारों को मालिकाना संबंधी प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पहल के संबंध में ताज़ा प्रगति की जानकारी देते हुए, राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि यह पहल 'लाल लकीर' के अंदर रह रहे परिवारों के लिए संपत्ति के मालिकाना हक से जुड़ी दशकों पुरानी अनिश्चितता को खत्म कर रही है। उन्होंने इस योजना को "सम्मान की क्रांति" करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक सुधार है जिसने उन घरों को कानूनी मान्यता दिलाई है, जो पीढ़ियों से मालिकाना रिकॉर्ड के बिना रह रहे थे।

पुनर्वास मंत्री ने कहा, "गांवों में हमारे भाई-बहन पीढ़ियों से ऐसे घरों में रह रहे हैं जो उनके खून-पसीने और कड़ी मेहनत से बने हैं, लेकिन कानूनी तौर पर उन्हें अपने घरों का मालिकाना हक प्राप्त नहीं था। 30 से 40 साल तक, उनके पास मालिकाना हक का कोई सरकारी रिकॉर्ड नहीं था। वे अपने ही घर के आधार पर बैंक से ऋण नहीं ले सकते थे और न ही किसी रिकॉर्ड के आधार पर कोई विवाद सुलझा सकते थे। 'मेरा घर मेरे नाम' योजना इस अनिश्चितता के दौर को खत्म करती है। यह हर घर के लिए एक पक्का और कानूनी मान्यता प्राप्त रिकॉर्ड सुनिश्चित करती है ताकि असली मालिक को बिना किसी रिश्वत या परेशानी के अपने घर का मालिकाना हक मिल सके।"

इस योजना को लागू करने में आई तेज़ी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 2 नवंबर तक 2.19 लाख मालिकाना कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। उसके बाद सिर्फ तीन हफ्तों में ही, वितरित किए गए कार्डों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है। अब तक 7.11 लाख प्रमाण पत्र तैयार किए जा चुके हैं, जो या तो वितरित किए जाने के लिए तैयार हैं या फिर पहले ही उनके असली मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।

मंत्री ने बताया कि यह योजना तहत पंजाब के सभी 10,734 गांवों के 'लाल लकीर' वाले क्षेत्रों को कवर किया गया है और इसे चार चरणों में लागू किया जा रहा है। पहले चरण में 2,284 गांव शामिल हैं और इस चरण के 96 प्रतिशत गांवों में 'रिकॉर्ड ऑफ राइट्स' तैयार हो चुका है जबकि 84 प्रतिशत मालिकाना कार्ड पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 1,680 गांव आते हैं और इन्हें नवंबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है जबकि तीसरे चरण में 1,152 गांव कवर किए गए हैं और दिसंबर 2026 के मध्य तक यहां कार्य पूरा कर लिया जाएगा। चौथे चरण के तहत बाकी बचे 5,579 गांवों का काम जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस पहल के पीछे काम कर रही पारदर्शी प्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सारी प्रक्रिया 'नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर' (एनआईसी) द्वारा तैयार किए गए 'पंजाब आबादी देह' पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा रही है। इससे हर कदम का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड बरकरार रहता है और रिकॉर्ड के साथ किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं रहती। उन्होंने आगे कहा, "इस प्रक्रिया की शुरुआत 'सर्वे ऑफ इंडिया' द्वारा किए जाने वाले ड्रोन सर्वेक्षण से होती है, जिसके माध्यम से हर गांव के आबादी वाले क्षेत्र का नक्शा तैयार किया जाता है; इसके बाद जमीनी स्तर पर पुष्टि की जाती है। इसके उपरांत, नक्शों के मसौदे और मालिकाना के विवरण पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं और गांव में प्रदर्शित किए जाते हैं। संपत्ति के हर मालिक को प्रक्रिया के हर चरण पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाती है।"

मंत्री ने बताया, "सूबे के निवासी अपनी आपत्तियां ऑनलाइन या एआरआरओ (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के पास जमा करा सकते हैं। आपत्ति और अपील की प्रक्रिया में तेज़ी लाई गई है और इसे 30 दिनों के अंदर-अंदर पूरा कर लिया जाता है। एआरआरओ, गांव कमेटी के साथ मिलकर, असली मालिक की पुष्टि करता है और विवरण दर्ज करता है। अपीलें एआरआरओ (एसडीएम) के पास और उसके बाद सीआरआरओ (डिप्टी कमिश्नर) के पास दायर की जा सकती हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मालिकाना संबंधी अंतिम रिकॉर्ड को एआरआरओ द्वारा मंजूरी दी जाती है और इसे जमाबंदी में दर्ज किया जाता है जिससे यह सूबे के भूमि रिकॉर्ड का एक स्थायी हिस्सा बन जाता है। इसके उपरांत, पुष्टि किए गए रिकॉर्ड के आधार पर द्विभाषी मालिकाना प्रमाण पत्र तैयार किया जाता है और गांव स्तरीय समारोहों के दौरान यह प्रमाण पत्र वितरित किए जाते हैं। जो परिवार इन समारोहों में शामिल नहीं हो सकते, उन्हें दो दिनों के अंदर-अंदर उनके घरों में प्रमाण पत्र पहुंचा दिए जाते हैं। भविष्य में संपत्ति की बिक्री और विरासती पंजीकरण भी 'इंतकाल' के माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए कृषि योग्य भूमि की तरह ही प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।"

सभी योग्य संपत्ति मालिकों से अपने मालिकाना प्रमाण पत्र प्राप्त करने और विवरणों की पुष्टि पूरे ध्यान से करने की अपील करते हुए, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि किसी भी तरह की त्रुटि की रिपोर्ट समय पर की जानी चाहिए और उन्हें दुरुस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "जिन परिवारों को अभी तक अपने प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं, वे मेरा घर मेरे नाम पोर्टल के माध्यम से अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं या अपने संबंधित पटवारी से संपर्क कर सकते हैं।"

निर्धारित समय-सीमा के अंदर पहल को पूरा करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, "तीसरे चरण के तहत दिसंबर के मध्य तक और बाकी बचे गांव जनवरी 2027 तक पूरे कर लिए जाएंगे। हमारा लक्ष्य पंजाब के लाल लकीर में रहने वाले हर परिवार को अपने घर का कानूनी मालिकाना हक देना है। यह भगवंत मान सरकार का वादा है और हम इसे पूरा कर रहे हैं।"
Have something to say? Post your comment
ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र के युवा क्लबों को 23 लाख रुपये की खेल किटें और जिम का सामान वितरित

: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र के युवा क्लबों को 23 लाख रुपये की खेल किटें और जिम का सामान वितरित

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 313वां दिन: पंजाब पुलिस ने 667 स्थानों पर की छापेमारी; 288 गिरफ्तार

: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 313वां दिन: पंजाब पुलिस ने 667 स्थानों पर की छापेमारी; 288 गिरफ्तार

पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए

: पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए

4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला

: 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला

पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

: ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

: लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

: भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

X