Friday, 27 November 2026
BREAKING
• घर के समीप बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव • जनसंवाद और सीएम विंडो की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : भोपाल सिंह खदरी • हरियाणा में एक आईएएस, छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला • गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए है बड़ी प्रेरणा : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में CM नायब सैनी की बड़ी सौगात; आश्रम को दिए 21 लाख रुपए, धार्मिक स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी • हाईटेक होगी हरियाणा पुलिस... 62.40 करोड़ से खरीदेगी आधुनिक साइबर टूल्स, AI से अपराधियों पर कसेगी शिकंजा • UK-जर्मनी के 8 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा में वैश्विक निवेश लाने का लक्ष्य • सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, अतिरिक्त कच्चे पानी की बिक्री के लिए 'एक समान राज्य नीति' को दी मंजूरी • ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

हरियाणा

गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए है बड़ी प्रेरणा : नायब सिंह सैनी

Updated on Friday, November 27, 2026 20:33 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर निवास पर हांसी के ढाणा कलां गांव की होनहार मुक्केबाज गुंजन को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। गुंजन ने सेनेगल के डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक 2026 की बॉक्सिंग स्पर्धा के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। इससे पूर्व भी गुंजन ने 2026 अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (जकार्ता, इंडोनेशिया) और 2026 वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप (बैंकॉक, थाईलैंड) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुंजन की असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटी ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्वर्णिम सफलता हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि हरियाणा की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। हरियाणा की खेल नीति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पारदर्शी एवं खिलाड़ी-हितैषी खेल नीति के कारण आज हरियाणा देश में खेलों का पावरहाउस बन चुका है। खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से ही आधुनिक सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, नर्सरियां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पदक विजेता राशि समय पर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि खिलाड़ी बिना किसी चिंता के केवल अपने खेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें। मुख्यमंत्री ने गुंजन और उनके परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस सम्मान समारोह के दौरान हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल, खेल निदेशक शक्ति सिंह, अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक तथा गुंजन के परिजन भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
घर के समीप बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

: घर के समीप बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

जनसंवाद और सीएम विंडो की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : भोपाल सिंह खदरी

: जनसंवाद और सीएम विंडो की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : भोपाल सिंह खदरी

हरियाणा में एक आईएएस, छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस, छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला

पंचकूला में CM नायब सैनी की बड़ी सौगात; आश्रम को दिए 21 लाख रुपए, धार्मिक स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी

: पंचकूला में CM नायब सैनी की बड़ी सौगात; आश्रम को दिए 21 लाख रुपए, धार्मिक स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी

हाईटेक होगी हरियाणा पुलिस... 62.40 करोड़ से खरीदेगी आधुनिक साइबर टूल्स, AI से अपराधियों पर कसेगी शिकंजा

: हाईटेक होगी हरियाणा पुलिस... 62.40 करोड़ से खरीदेगी आधुनिक साइबर टूल्स, AI से अपराधियों पर कसेगी शिकंजा

UK-जर्मनी के 8 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा में वैश्विक निवेश लाने का लक्ष्य

: UK-जर्मनी के 8 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा में वैश्विक निवेश लाने का लक्ष्य

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

: खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

: लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

: हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

: संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

X