Friday, 27 November 2026
BREAKING
• भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार • 8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल • गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4 • World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ • 'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स • 'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल • स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह

स्वास्थ्य

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

Updated on Sunday, November 22, 2026 16:15 PM IST

बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिता हमेशा चिंतित रहते हैं। खासकर जब छोटे बच्चे को दस्त (डायरिया) होने लगते हैं तो परिवार के लोग तुरंत उसे रोकने के उपाय तलाशने लगते हैं। बार-बार पतला मल आने से बच्चा कमजोर हो सकता है और उसके शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। छोटे बच्चों में यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि बच्चे के शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी न होने दी जाए। इसी को लेकर आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जरूरी जानकारी साझा की है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, बच्चे के बीमार होने पर भी उसके पोषण का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर बच्चा मां का दूध पीता है तो दस्त होने के दौरान भी स्तनपान बंद नहीं करना चाहिए। मां का दूध बच्चे को पोषण देने के साथ-साथ उसके शरीर को जरूरी तरल पदार्थ भी उपलब्ध कराता है, इसलिए बच्चे को थोड़ी-थोड़ी देर में स्तनपान कराते रहें। इसके अलावा बच्चे को उसकी उम्र के अनुसार हल्का और पौष्टिक भोजन देते रहना चाहिए। दस्त के दौरान शरीर से पानी बाहर निकल जाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है, इसलिए बच्चे को ओआरएस का घोल देना फायदेमंद होता है। इसे सही मात्रा में साफ पानी में मिलाकर दें। इसके अलावा उम्र के अनुसार पर्याप्त तरल पदार्थ और भोजन देते रहें।


अगर बच्चे को बार-बार दस्त हो रहे हैं, पेशाब कम आ रहा है, मुंह सूख रहा है, आंखें धंसी हुई दिख रही हैं या बच्चा असामान्य रूप से सुस्त है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दस्त में खून आने पर भी बिना देरी किए चिकित्सकीय मदद लेना जरूरी है।


आयुर्वेद में दस्त के लिए अनार के छिलके, बेल, जीरा और सोंठ जैसी चीजों का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल बताया गया है। हालांकि, छोटे बच्चों और शिशुओं को ऐसे नुस्खे डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं देने चाहिए। खासकर शहद एक साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह

: प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह

रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा

: रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा

पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

: पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम

: सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

: सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

: पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

: पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

: सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

: मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

: हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

X