Friday, 20 November 2026
BREAKING
• भारत को अगले साल 85 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्थाओं में मिलेगी तरजीही व्यापार पहुंच: पीयूष गोयल • शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी • फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम • 2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’? • पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार • बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ' • ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि • नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल • न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन • विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

मनोरंजन

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

Updated on Friday, November 20, 2026 10:57 AM IST

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि 2017 में रिलीज हुई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' पर दिए गए भाषण से मिली थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकप्रिय हैंडल 'मोदी स्टोरी' ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया। इसमें अक्षय कुमार बता रहे हैं कि साल 2014 में शुरू हुए प्रधानमंत्री मोदी के देशव्यापी स्वच्छता और सफाई अभियान ने उन्हें देश में महिलाओं के सामने शौचालयों की कमी से जुड़ी समस्या को उठाने के लिए प्रेरित किया। वीडियो की शुरुआत फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर के संवाद से होती है, जिसमें वह कहते हैं, "अगर आप कुछ नहीं बदलेंगे, तो कुछ नहीं बदलेगा।"


फिल्म के विचार के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "यह एक छोटी सी बात है, 'स्वच्छ भारत'। जब प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में अभियान शुरू करने के बाद इस बारे में बोलना शुरू किया, तो मैंने सोचा कि वह शौचालय बनाने की बात कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री ने जो भी कहा, वह सही है। हमारे देश में कई महिलाओं के घरों में शौचालय नहीं हैं और इस वजह से उन्हें शौच के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।" अभिनेता ने बताया कि इस विचार के सामने आने के बाद उन्होंने इस मुद्दे के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की और इसी दौरान उन्हें 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की कहानी मिली।


अक्षय कुमार ने कहा, "इसके बाद मैं इस कहानी को लोगों के सामने लेकर आया। इसलिए यह फिल्म उनसे (प्रधानमंत्री मोदी) प्रेरित थी।" इससे पहले साल 2017 में समाचार एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इसके विचार का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म की प्रेरणा प्रधानमंत्री के 'स्वच्छ भारत अभियान' से मिली थी।
हालांकि, फिल्म के लेखकों ने साल 2017 में समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया था कि 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की परिकल्पना नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही कर ली गई थी।


वहीं, साल 2017 में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। अभिनेता ने लिखा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई और उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के बारे में बताने का मौका मिला। सिर्फ फिल्म का शीर्षक सुनकर उनके चेहरे पर आई मुस्कान ने मेरा दिन बना दिया।"

Have something to say? Post your comment
शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

: शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

: फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

: 2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

: बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

: सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

: 'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

: 'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

: 'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

: 'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

: बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

X