Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान • ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा • डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार • एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा • भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और पीएसयू में खरीदारी • सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने • 'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान • 'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

खेल

रोहित शर्मा ने बताया, कैसे विदेशी दौरों पर टीम इंडिया सेलिब्रेट करती है भारतीय त्योहार

Updated on Thursday, November 19, 2026 14:25 PM IST

मुंबई: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बताया है कि कैसे टीम इंडिया विदेशों में खेलते हुए भारतीय त्योहारों को सेलिब्रेट करती है। रोहित ने कहा कि भारत के लोग हर देश में मौजूद हैं, जिसके चलते खिलाड़ियों को ऐसा नहीं लगता है कि वे दूसरे देश में हैं।

रोहित शर्मा ने 'फैमिली फुल हाउस' शो की मेजबानी करते हुए बताया कि कैसे दुनिया भर में भारतीय प्रशंसकों और समुदायों की उपस्थिति खिलाड़ियों को भारत से दूर होने पर भी घर से जुड़ाव महसूस कराती है।

इंटरनेशनल दौरों के दौरान त्योहार मनाने के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, "देखिए, हमारे लोग दुनिया के हर कोने में रहते हैं। इसलिए, जब हम किसी दूसरे देश में खेलते हैं तो हमें कभी महसूस नहीं होता है कि हम भारत से दूर हैं क्योंकि वहां बहुत सारे भारतीय हैं। आपने देखा होगा कि चाहे हम इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में खेल रहे हों, भारतीय प्रशंसक हमेशा भारतीय ध्वज के साथ मैदान पर मौजूद रहते हैं।"

उन्होंने आगे बताया कि टीम एक साथ आने और दीपावली, होली और गणेश चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को मनाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा, "तो हम अक्सर कोशिश करते हैं कि अगर दीपावली हो, होली हो, गणेश चतुर्थी हो, हम किसी न किसी तरह से वहां पर इकट्ठ हों और उस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाए।"

रोहित ने यह भी याद किया कि कैसे टीम ने अंतरराष्ट्रीय दौरों के दौरान त्योहार मनाए हैं। उन्होंने कहा, "अक्सर आपने देखा होगा, हमारे वीडियो भी हैं, हम होली मना रहे हैं, कहीं पर हम दीपावली मना रहे हैं। तो अक्सर त्योहारों के टाइम हम भारत में नहीं हैं, अपने-अपने घरों में भी नहीं हैं, अगर हम खेल रहे हैं तो हम कोशिश करते हैं कि हमारी टीम साथ में आए और उस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाए।”

हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी बात समाप्त करते हुए रोहित ने कहा, "और वैसे तो आप लोगों ने देखा ही होगा कि दीपावली तो हम अच्छी तरह मना ही लेते हैं।"

पिछले कुछ वर्षों में भारत के पूर्व कप्तान कई इंटरनेशनल दौरों का हिस्सा रहे हैं, जहां खिलाड़ियों ने भारतीय त्योहारों को एक साथ मनाया है। रोहित शर्मा की बात करें तो वह सभी प्रारूपों में भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। रोहित हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

 

Have something to say? Post your comment
अपने गृह नगर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना खास, झज्जर के लोगों को गर्व करने की वजह देना चाहता हूं: अयान लोचब

: अपने गृह नगर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना खास, झज्जर के लोगों को गर्व करने की वजह देना चाहता हूं: अयान लोचब

एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वालीं विदर्शा को केरल सरकार ने दी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

: एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वालीं विदर्शा को केरल सरकार ने दी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

वेलिंगटन टेस्ट: निकोलस का शतक, फिलिप्स सैकड़े के करीब, पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बनाए

: वेलिंगटन टेस्ट: निकोलस का शतक, फिलिप्स सैकड़े के करीब, पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बनाए

शुरुआती झटके के बाद संभली न्यूजीलैंड, भारत की राह का रोड़ा बने निकोलस और फिलिप्स

: शुरुआती झटके के बाद संभली न्यूजीलैंड, भारत की राह का रोड़ा बने निकोलस और फिलिप्स

IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी

: IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी

भारत ने फिलिस्तीन को 4-1 से हराया, फुटबॉल मैच में नस्लीय व्यवहार का आरोप

: भारत ने फिलिस्तीन को 4-1 से हराया, फुटबॉल मैच में नस्लीय व्यवहार का आरोप

सैफ चैंपियनशिप: अंतिम पलों में संदीप का गोल, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता

: सैफ चैंपियनशिप: अंतिम पलों में संदीप का गोल, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता

सीए 'सैंडपेपरगेट कांड' एक फोरम बनाएगा, खिलाड़ियों और स्टाफ के अनुभव गोपनीय रखे जाएंगे

: सीए 'सैंडपेपरगेट कांड' एक फोरम बनाएगा, खिलाड़ियों और स्टाफ के अनुभव गोपनीय रखे जाएंगे

फ्रेंडली मैच में अर्जेंटीना ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराया

: फ्रेंडली मैच में अर्जेंटीना ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराया

'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत

: 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत

X