Friday, 13 November 2026
BREAKING
• अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन अत्यंत आवश्यक: गुरमीत सिंह खुड्डियां • मान सरकार द्वारा 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित; आशीर्वाद योजना में किसी भी अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस: डॉ. बलजीत कौर • ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हुई छठ पूजा, चार दिनों तक चलेगा महापर्व, सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित पावन अनुष्ठान • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’ • दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार • पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’ • पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे • भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई • सरकार में नहीं होने पर भी कुछ लोगों पर सत्ता का नशा : प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला के दौरे पर, 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

पंजाब

मान सरकार द्वारा 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित; आशीर्वाद योजना में किसी भी अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Friday, November 13, 2026 18:53 PM IST

चंडीगढ़ : सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों तक ही पहुंचे।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आशीर्वाद योजना के तहत 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता पारदर्शी तरीके से जारी की है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा सरकारी धन के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर जिले में सामने आए अनियमितताओं के 62 कथित मामलों, जिनमें लगभग 31.62 लाख रुपये की राशि शामिल है, को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इन मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाई गई है तथा जांच के दौरान दोषी पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभाग को प्रदेश के सभी जिलों में आशीर्वाद योजना के तहत जारी की गई वित्तीय सहायता की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार द्वारा जारी की गई प्रत्येक राशि सही एवं पात्र लाभार्थी तक पहुंचे और सरकारी धन का उपयोग पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ हो।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "जनता का पैसा जनता की भलाई के लिए है और सरकारी धन के एक-एक पैसे का उचित इस्तेमाल सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

Have something to say? Post your comment
अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन अत्यंत आवश्यक: गुरमीत सिंह खुड्डियां

: अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन अत्यंत आवश्यक: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट

: पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट

'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

: 'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

: केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

: पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

: हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

: विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित

: राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित

X