Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग • ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ • बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत • अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो • ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट • मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय • 'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम • चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट • मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार • कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू

दुनिया

चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट

Updated on Wednesday, November 11, 2026 11:21 AM IST

ईरान युद्द के बाद इजरायल में आम चुनाव हुए तो अमेरिका में मध्यावधि चुनाव करवाए गए। दोनों में ही सत्ताधारी दल को झटका लगा। एक तरफ नेतन्याहू की लिकुड पार्टी बहुमत से दूर रह गई तो दूसरी ओर अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स ने बाजी मार ली। अब डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ युद्ध को लेकर पीछे हट रहे हैं। तो वहीं रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रोज ही ट्रंप को फोन लगा देते हैं और कहते हैं कि ईरान से युद्ध फिर शुरू किया जाए।

 फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान के साथ युद्ध एक बार फिर शुरू हो जाए। वह एक बार फिर से सरकार बनाने का मौका भी तलाश रहे हैं। वहीं अरब के नेताओं का कहना है कि किसी भी तरह इस युद्ध का हल निकाला जाए और युद्ध बंद हो।

नेतन्याहू क्यों चाहते हैं ईरान से युद्ध
आम चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी को 53 सीटें मिली हैं। वहीं उनको सरकार बनाने के लिए कोई सहयोगी नहीं मिल रहा है। विपक्षी याशर पार्टी को 48 सीटें ही मिली हैं लेकिन अरब पार्टियां उनका समर्थन करने को तैयार हैं। ऐसे में राष्ट्रपति ने भी गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। अब एक तरफ बेंजामिन नेतन्याहू किसी तरह से अरब पार्टियों को भड़काने की कोशिश में लगे हैं कि वे आइजनकोट का समर्थन ना करें। दूसरी तरफ उन्हें उम्मीद है कि अगर ईरान से युद्ध फिर से शुरू हो जाता है तो हो सकता है कि उनके सहयोगियों का मन बदल जाए और वे उनका समर्थन कर दें।

डोनाल्ड ट्रंप कर चुके हैं 'युद्ध खत्म' करने का ऐलान
मध्यावधि चुनाव के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर भी ईरान के खिलाफ युद्ध में अर्थव्यवस्था को झोंकने का आरोप लग रहा है। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि आज अगर इजरायल बचा है तो उनकी वजह से ही बचा है। वहीं यह युद्ध अपने लिए नहीं बल्कि इजरायल के लिए लड़ा गया है इसलिए उसे नुकसान की भी भरपाई करनी पड़ेगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में लगता है कि वह ईरान पर फिर से हमला नहीं करना चाहते हैं। आम चुनाव के बाद सिर्फ कार्यकारी प्रधानमंत्री के तौर पर काम कर रहे नेतन्याहू का अब ज्यादा दबाव भी ट्रंप पर नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में ईरान के साथ युद्ध की संभावनाएं अब नहीं नजर आ रही हैं।

Have something to say? Post your comment
सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

: सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

: ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

: बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

: अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

: ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय

: मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय

'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम

: 'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम

ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

: ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप

: पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप

प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

: प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

X