Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• भारत-अमेरिका ने नशे के खिलाफ युद्ध को और मजबूत किया, नई दिल्ली में हुई अहम बैठक • ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’ • विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा • आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल • विश्व विज्ञान दिवस: वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति कायम करने में विज्ञान की अहम भूमिका • हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर • गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 1,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2028 तक नशामुक्त गुजरात का लक्ष्य • बाल विवाह के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम, 2030 तक भारत को इस कुप्रथा से मुक्त करने का लक्ष्य • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार, देश के स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान • तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

दुनिया

ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

Updated on Tuesday, November 10, 2026 11:22 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान लगभग खत्म होने के संकेत दिए जाने के बाद ईरान ने पलटवार किया है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के शक्तिशाली सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि संघर्ष खत्म करने के लिए अमेरिका को ईरान की सात शर्तों के सामने आत्मसमर्पण करना होगा।

ईरानी मीडिया से बात करते हुए रेजाई ने कहा, “ईरान के खिलाफ युद्ध ने अमेरिकी सरकार को अंदर से तोड़ दिया है, लेकिन अमेरिका एक हताश जुआरी की तरह हाथ-पैर मार रहा है। अब यह खेल बंद करें। काल्पनिक बातचीत की खबरें बनाना बंद करें। पश्चिम एशिया में बनी नई व्यवस्था को नकारें नहीं। अब समय आ गया है कि ईरान की सात शर्तों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जाए।”

ईरान की सात शर्तें क्या हैं?

रेजाई ने स्पष्ट किया कि इन शर्तों में शामिल हैं:

– सभी मोर्चों पर शत्रुता तुरंत समाप्त करना
– होर्मुज जलडमरूमध्य से अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाना
– वहां शिपिंग लेन को तुरंत फिर से खोलना
– ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हटाना
– विदेश में रोकी गई ईरानी संपत्ति को जारी करना
– ईरान के आंतरिक मामलों में दखल बंद करना
– ट्रंप का बयान: ‘ईरान का मामला लगभग खत्म’

ईरान की यह चेतावनी ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान और सैन्य टकराव का मामला लगभग समाप्त हो चुका है। ट्रंप ने कहा, “हम बस यथास्थिति बनाए हुए हैं और ऐसा उनके पड़ोसी देशों के कहने पर कर रहे हैं। लेकिन यह एक विफल देश है… वे हमसे बहुत विनम्रता से बात कर रहे हैं। पूरी संभावना है कि यह मामला खत्म हो जाए। इससे अमेरिकी और दुनिया के लोग पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित होंगे।”

उन्होंने हालांकि चेतावनी भी दी कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका पूरी तरह तैयार है।

‘ऑपरेशन आयरन गेट’ पर खाड़ी देशों का समर्थन

सोमवार को ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल-थानी से उच्चस्तरीय बातचीत की। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कतर, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, कुवैत और अन्य खाड़ी देश यथास्थिति बनाए रखने के पक्ष में हैं। वे इतिहास की सबसे बड़ी नौसैनिक नाकेबंदी और नए ‘ऑपरेशन आयरन गेट’ (जमीन और समुद्र दोनों से) को जारी रखना चाहते हैं।

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि सभी इस बात पर सहमत हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने संकेत दिए कि तनाव कम होने के कुछ सकारात्मक संकेत भी दिख रहे हैं, लेकिन हालात बिगड़ने पर अमेरिकी सेना एक्शन के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Have something to say? Post your comment
पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप

: पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप

प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

: प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली स्थित उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट और एनआईडी

: बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली स्थित उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट और एनआईडी

केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान

: केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान

ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप

: ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

: अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

: ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

: इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

: कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

: मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

X