Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो • ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट • मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय • 'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम • चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट • मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार • कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू • ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा • पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की • कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया

व्यापार

कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू

Updated on Wednesday, November 11, 2026 11:17 AM IST

नई दिल्ली; व्यापारी चुनिंदा पर्सन से मर्चेंट (पी2एम) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लागू करने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की संशोधित तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

एनपीसीआई ने त्योहारी सीजन के दौरान लेनदेन की अतिरिक्त लागत से बचाने के लिए एमडीआर शुल्क लागू करने की प्रक्रिया को पहले से तय 15 अक्टूबर की तारीख से आगे बढ़ा दिया था।

दीपावली का त्योहार समाप्त होने और 11 नवंबर को भाई दूज होने के बीच व्यापारी और ग्राहक अब इसे लागू करने की तारीख को लेकर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं।

यूपीआई एवं सेवा संचालन समिति ने फैसला किया था कि यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क दीपावली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। हालांकि, इसके प्रभावी होने की सटीक तारीख की अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।

एनपीसीआई की ओर से जारी एफएक्यू के अनुसार, 2,000 रुपए से अधिक के पात्र पी2एम यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लागू होगा। वहीं, 75,000 रुपए या उससे अधिक के लेनदेन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपए तक सीमित रहेगा।

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी व्यापारी को यूपीआई के जरिए 1 लाख रुपए का भुगतान मिलता है, तो निर्धारित अधिकतम सीमा नहीं होने पर उसे 0.4 प्रतिशत की दर से 400 रुपए शुल्क देना पड़ता। हालांकि, अधिकतम सीमा के कारण एमडीआर शुल्क 300 रुपए तक ही सीमित रहेगा।

रेलवे, दूरसंचार सेवाओं, बीमा और ईंधन सहित कुछ विशेष श्रेणियों के कारोबारियों के लिए 2,000 रुपए से अधिक के भुगतान पर प्रतिशत आधारित सामान्य दर के बजाय प्रति लेनदेन 5 रुपए का रियायती एकमुश्त एमडीआर शुल्क लागू होगा।

पूंजी बाजार से जुड़े लेनदेन पर 0.02 प्रतिशत की रियायती एमडीआर दर लागू होगी। इसमें म्यूचुअल फंड, प्रतिभूतियों, स्टॉक ब्रोकरों और डीलरों को किए जाने वाले भुगतान शामिल हैं। हालांकि, इस पर भी अधिकतम 300 रुपए की सीमा लागू होगी।

एमडीआर व्यापारी पर लगने वाला लेनदेन शुल्क है, जिसका भुगतान पैसा प्राप्त करने वाले व्यापारी को करना होगा। यूपीआई के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहक पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

एनपीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि व्यक्तियों के बीच यूपीआई से होने वाले धन हस्तांतरण पहले की तरह मुफ्त रहेंगे, क्योंकि प्रस्तावित एमडीआर शुल्क व्यक्ति से व्यक्ति (पी2पी) यूपीआई लेनदेन पर लागू नहीं होगा।

 

Have something to say? Post your comment
मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार

: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार

ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

: ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की

: पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की

कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया

: कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया

भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा

: भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने शासन में अनुसंधान, बौद्धिक विमर्श और संवेदनशीलता पर तीन प्रकाशनों का किया विमोचन

: केंद्रीय मंत्री मांडविया ने शासन में अनुसंधान, बौद्धिक विमर्श और संवेदनशीलता पर तीन प्रकाशनों का किया विमोचन

एआई शेयरों में गिरावट के बीच जेफरीज का भारत पर भरोसा बढ़ा, कोरिया-ताइवान के लिए घटाया आवंटन

: एआई शेयरों में गिरावट के बीच जेफरीज का भारत पर भरोसा बढ़ा, कोरिया-ताइवान के लिए घटाया आवंटन

भारत में नई एनर्जी स्टोरेज स्कीम के जरिए आ सकता है 10 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट

: भारत में नई एनर्जी स्टोरेज स्कीम के जरिए आ सकता है 10 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव

: भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव

सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

: सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

X