Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी • हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण • अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला • सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार • पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा • मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया • पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान • पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज • हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी • जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार

हरियाणा

पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा

Updated on Tuesday, November 10, 2026 17:51 PM IST

सिरसा : पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा में धान की सरकारी खरीद में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की कृषि नीतियों पर सवाल उठाए हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार पोर्टलों, घोषणाओं और प्रचार में व्यस्त है, जबकि किसान सिंचाई के पानी, बिजली, फसल खरीद और समय पर भुगतान जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य 58 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक लगभग 44.93 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। पिछले वर्षों की तुलना में यह गिरावट चिंताजनक है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इसके पीछे मौसम, सिंचाई सुविधाओं, बिजली आपूर्ति और खरीद व्यवस्था की कितनी भूमिका रही है।


सांसद ने कहा कि प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में किसानों को पर्याप्त नहरी पानी और जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिल रही। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर पंजीकरण, सत्यापन और तकनीकी खामियों के कारण किसानों को मंडियों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को डिजिटल व्यवस्था सरल बनानी चाहिए, ताकि तकनीकी समस्याएं किसानों के अधिकारों में बाधा न बनें।
सांसद ने कहा कि धान खरीद के बाद भुगतान में देरी किसानों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है। अगली फसल की बुवाई, खाद, बीज और अन्य कृषि जरूरतों के लिए किसानों को समय पर धन मिलना आवश्यक है। कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार से मांग की कि धान उत्पादन और सरकारी खरीद में गिरावट के कारणों की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए। मंडियों में शेष धान की खरीद सुनिश्चित हो, लंबित भुगतान तत्काल जारी किए जाएं तथा नहरी पानी और बिजली संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।


सांसद ने कहा कि किसानों का वास्तविक भला सरकारी घोषणाओं से नहीं, बल्कि खेतों तक पर्याप्त पानी, नियमित बिजली, फसल का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने से होगा। सरकार को प्रचार के बजाय किसानों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।


सोनिया गांधी की लोकतंत्र संबंधी चिंताओं पर गंभीरता से विचार जरूरी :
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर व्यक्त चिंताओं का समर्थन किया है। सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले बारह वर्षों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को हुए नुकसान और संस्थाओं की विश्वसनीयता बहाल करने की चुनौतियों का महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया है।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए संस्थाओं की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और विपक्ष के सम्मान की रक्षा आवश्यक है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक सद्भाव और जवाबदेह शासन के प्रति प्रतिबद्ध है। देश की जागरूक जनता लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगी।

Have something to say? Post your comment
राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी

: राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी

हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण

: हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण

अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला

: अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार

: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया

: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

: हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

: हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी - अनिल विज

: आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी - अनिल विज

हरियाणा की अनाज मंडियों में किसानों को नहीं होगी परेशानी, श्याम सिंह राणा ने किया निरीक्षण

: हरियाणा की अनाज मंडियों में किसानों को नहीं होगी परेशानी, श्याम सिंह राणा ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन

X