Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा • बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली स्थित उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट और एनआईडी • केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान • ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप • 'श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं • राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव • राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल • पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती • पीएम मोदी नई दिल्ली में 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' को करेंगे संबोधित • आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी - अनिल विज

दुनिया

केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान

Updated on Tuesday, November 10, 2026 10:51 AM IST

तेहरान: अमेरिका ने रविवार देर रात ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया। सोमवार को तेहरान ने दावा किया कि इससे उनके इलाकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। होर्मोजगन प्रांत के राजनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक मामलों के उप-गवर्नर अहमद नफीसी के हवाले से ईरान की सरकारी और आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि केशम द्वीप पर अमेरिकी सैन्य हमले से रिहायशी या व्यावसायिक इलाकों या जरूरी बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

नफीसी ने बताया, "जिन जगहों को निशाना बनाया गया, वे रिहायशी, व्यावसायिक और सार्वजनिक सेवा वाले इलाकों से बाहर थीं। द्वीप पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।"

प्रांतीय गवर्नर के जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, सभी आपातकालीन, सेवा और कार्यकारी एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

वहीं, नफीसी ने निवासियों से अपील की कि वे आधिकारिक स्रोतों के जरिए ही ताजा जानकारी लें। रविवार रात निवासियों ने चार धमाकों की आवाज सुनी थी।

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव पूरे होने के ठीक बाद ईरान पर जो हमला किया था उसके लिए केशम द्वीप को ही चुना गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा था कि शुक्रवार (6 नवंबर) को ईरान के डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाते हुए नए सीमित हमले किए गए।

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने इसे छोटी कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा, "ईरान ने एक एंटी-एयरक्राफ्ट डिवाइस तैयार कर ली थी, जिसे अधिकतम 15 मिनट में ध्वस्त कर दिया गया।"

इसके बाद, ईरान के आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में केशम द्वीप के पास अमेरिका के दो ड्रोनों (एमक्यू-9 / एमक्यूएम-170) को इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम की मदद से मार गिराया।

2 नवंबर को भी केशम को निशाना बनाया गया था। अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट स्थित केशम द्वीप और हेंगम व बंदर अब्बास में हमले किए थे। केशम क्षेत्र को तेल निर्यात के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है।

 

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

: प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली स्थित उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट और एनआईडी

: बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली स्थित उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट और एनआईडी

ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप

: ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

: अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

: ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

: इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

: कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

: मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप

: 'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप

न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम

: न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम

X