Monday, 09 November 2026
BREAKING
• आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले • बाजार में उतार-चढ़ाव के दौर में कैसे करें निवेश? समझिए इक्विटी, गोल्ड, डेट और प्रॉपर्टी में कैसे बनाए सही संतुलन • सोने-चांदी का आउटलुक: अगले हफ्ते महंगाई के आंकड़े और भू-राजनीतिक तनाव तय करेंगे कीमती धातुओं की दिशा • अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं • ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत • इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर • कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान • मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

दुनिया

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

Updated on Monday, November 09, 2026 11:04 AM IST

वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम करने के कूटनीतिक प्रयास जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस के कार्यक्रम के मुताबिक, यह बैठक बंद कमरे में होगी। इस मुलाकात को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। वह दोनों देशों के बीच प्रस्तावों के आदान-प्रदान और मतभेद दूर करने की कोशिशों में जुटा है। इसमें ईरान का परमाणु कार्यक्रम और युद्ध समाप्त करने की शर्तें प्रमुख मुद्दे हैं।

रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका के एक अज्ञात अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी कतर के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि "ईरान के साथ बातचीत में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है" और निकट भविष्य में किसी बड़े समझौते के संकेत नहीं हैं।

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि जब तक बातचीत में प्रगति की संभावना बनी हुई है, तब तक ईरान पर नए हमले करने का आदेश देने की संभावना बेहद कम है।

कतर लंबे समय से पश्चिम एशिया के कई विवादों में मध्यस्थता करता रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में भी उसकी भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में व्हाइट हाउस में होने वाली यह बैठक दोनों देशों के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिहाज से अहम है।

28 फरवरी 2026 को ईरान पर अमेरिका-इजरायल ने संयुक्त हमला किया था। इसके बाद ईरान ने भी क्षेत्रीय स्तर पर गल्फ देशों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। सीजफायर ऐलान के बाद भी अमेरिका और ईरान के बीच तल्खी बरकरार रही। पश्चिम एशिया संकट से पूरी दुनिया के ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हित प्रभावित हुए हैं। फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट से होने वाली तेल एवं गैस आपूर्ति में व्यवधान पैदा हो रहा है। इससे विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा है।

 

Have something to say? Post your comment
अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

: अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

: इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

: कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

: मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप

: 'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप

न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम

: न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम

इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे

: इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे

कोरियाई सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूएन चीफ की अपील, 'सीधा संपर्क स्थापित करें दोनों पक्ष'

: कोरियाई सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूएन चीफ की अपील, 'सीधा संपर्क स्थापित करें दोनों पक्ष'

पराग्वे के राष्ट्रपति की कुर्सी गई: महाभियोग पास, बैंक घोटाले में अब होगी गिरफ्तारी

: पराग्वे के राष्ट्रपति की कुर्सी गई: महाभियोग पास, बैंक घोटाले में अब होगी गिरफ्तारी

यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन

: यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन

X