Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान • ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप • 'श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं • राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव • राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल • पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती • पीएम मोदी नई दिल्ली में 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' को करेंगे संबोधित • आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी - अनिल विज • हरियाणा की अनाज मंडियों में किसानों को नहीं होगी परेशानी, श्याम सिंह राणा ने किया निरीक्षण • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन

राष्ट्रीय

राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव

Updated on Tuesday, November 10, 2026 10:47 AM IST

राजकोट: गुजरात के राजकोट में केंद्र सरकार की आयुष्‍मान भारत योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी मददगार साबित हुई है। चोटिला तालुका के धरमपुर गांव के रहने वाले जयंतिभाई सुखाभाई वाड़किया दोनों किडनियों में पथरी की समस्या से परेशान थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे ऑपरेशन का खर्च उठा सकें। ऐसे में उन्होंने राजकोट के अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड के जरिए दोनों किडनियों का ऑपरेशन मुफ्त कराया।

जयंतिभाई के लिए दोनों ऑपरेशन का खर्च उठाना मुश्किल था, लेकिन आयुष्मान कार्ड के जरिए उन्हें मुफ्त इलाज मिला। अस्पताल की ओर से आने-जाने के लिए दो बार 300-300 रुपए का किराया भी दिया गया। जयंतिभाई का कहना है कि अगर उनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो उन्हें ऑपरेशन के लिए ब्याज पर पैसे लेने पड़ते और वे कर्ज में डूब जाते।

आयुष्मान कार्ड लाभार्थी जयंतिभाई सुखाभाई वाड़किया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "अगर हमारे पास आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो हमें ऑपरेशन के लिए ब्याज पर पैसे लेने पड़ते, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना के कारण हमारा इलाज पूरी तरह मुफ्त हो सका। यहां बहुत अच्छी सुविधा है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह योजना बहुत मददगार है।"

इसी तरह आयुष्मान भारत योजना ने एक अन्य परिवार को भी इलाज के भारी खर्च से राहत दी। लाभार्थी के पुत्र कानाभाई के मुताबिक, उनके पिता लक्ष्मणभाई के पेशाब की थैली के ऊपर गांठ थी। ऑपरेशन और इलाज पर करीब 50 से 60 हजार रुपए का खर्च आने वाला था, लेकिन आयुष्मान कार्ड के जरिए उनका इलाज कराया गया।

लाभार्थी के पुत्र कानाभाई ने आईएएनएस को बताया, "मेरे पिताजी लक्ष्मणभाई के पेशाब की थैली के ऊपर गांठ थी। इसके ऑपरेशन और इलाज का खर्च करीब 50 से 60 हजार रुपए था, जो आयुष्मान कार्ड के जरिए करवाया गया। अगर आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो यह खर्च या तो उधार लेकर या फिर ब्याज पर पैसे लेकर करना पड़ता। छोटे और गरीब लोगों के लिए यह योजना काफी अच्छी और मददगार है। सरकार ने छोटे लोगों के लिए अच्छा काम किया है।"

 

Have something to say? Post your comment
'श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

: 'श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल

: राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

: पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

पीएम मोदी नई दिल्ली में 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' को करेंगे संबोधित

: पीएम मोदी नई दिल्ली में 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' को करेंगे संबोधित

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

: दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

: जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

: दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

: दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

: उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

: दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

X