Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया • ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप • अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां • भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत अब तक 1,377 गांवों में 2.19 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित: हरदीप सिंह मुंडियां • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को • हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 11 नव नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र • चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

पंजाब

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 11 नव नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Updated on Tuesday, November 03, 2026 19:50 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज विभाग में नव नियुक्त 11 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पंजाब भवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ये नियुक्तियां पंजाब सरकार की अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की नीति के तहत की गई हैं। इस नीति के अंतर्गत सरकारी सेवा के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के पात्र पारिवारिक सदस्यों को रोजगार सहायता प्रदान की जाती है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में एक जूनियर ड्राफ्ट्समैन, तीन क्लर्क और सात सेवादार शामिल हैं।

नव नियुक्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त कर्मचारी अपनी समर्पित सेवाओं के माध्यम से पंजाब की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी प्रदान करके राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएं तथा विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करें।

राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने संबंधी मान सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए स. मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के अभियान के तहत जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में वर्ष 2022-23 से लगातार भर्तियां की जा रही हैं।

भर्ती का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान विभाग में 44 उपमंडल इंजीनियर, 97 जूनियर इंजीनियर, 84 जूनियर ड्राफ्ट्समैन, 59 क्लर्क, 27 स्टेनो-टाइपिस्ट, 34 जूनियर टेक्नीशियन, 77 तकनीकी सहायक, 135 सेवादार, दो चौकीदार और 11 सफाई सेवक भर्ती किए गए हैं। ये सभी कर्मचारी पंजाब के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं निभा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती से विभाग की मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही चल रही और नई शुरू की जाने वाली विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीण पंजाब के निवासियों को स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सरकार की रोजगार योजनाओं के तहत योग्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए भी प्रयासरत है।

नव नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए स. हरदीप सिंह मुंडियां ने उम्मीद जताई कि वे जनसेवा के मूल्यों को कायम रखते हुए पूरी लगन से काम करेंगे और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग की कार्यक्षमता तथा प्रगति में अपना योगदान देंगे।

इस अवसर पर नव नियुक्त कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों ने सरकारी क्षेत्र में सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान वित्तीय कमिश्नर (रेवेन्यू) श्रीमती जसप्रीत तलवार, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव श्री रामवीर, विभागाध्यक्ष श्रीमती सैयद सहरिश असगर तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं मुख्य अभियंता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया

: ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया

ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

: ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद

: अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां

: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां

भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत अब तक 1,377 गांवों में 2.19 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित: हरदीप सिंह मुंडियां

: भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत अब तक 1,377 गांवों में 2.19 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित: हरदीप सिंह मुंडियां

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को

आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग

: आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग

पंजाब में 'आप' को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा

: पंजाब में 'आप' को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा

X