Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद • पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पंचकूला के स्कूल में मासूम से बर्बरता मामले में बड़ी कार्रवाई; हरियाणा सरकार ने प्रिंसिपल को किया सस्पेंड...शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश • अनिल विज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शहीद स्मारक के उद्घाटन से पहले दी विस्तृत जानकारी • Shimla: प्रदेश में 10,741 विद्यार्थियों ने दी NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा • हिमाचल स्वयं भुक्तभोगी स्टेट, चुनी हुई सरकार को चुराने के हो चुके प्रयास : अग्निहोत्री • राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल हुए CM सुक्खू, बोले-"लोकतंत्र बचाने को पूरा देश एकजुट" • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन • हरभजन सिंह ईटीओ ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

पंजाब

अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

Updated on Sunday, November 01, 2026 20:12 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई), अमृतसर ने नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर दो व्यक्तियों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिंदर सिंह और कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर के मुस्तफाबाद के निवासी हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी अज्ञात व्यक्तियों से हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और राज्य में आगे अन्य लोगों को इसकी आपूर्ति करते थे।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि महिंदर सिंह और कुलवंत सिंह कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर हेरोइन की अवैध तस्करी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार दोनों आरोपियों ने हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की थी और इसे आगे किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने के लिए अमृतसर-बटाला रोड की ओर जा रहे थे। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने छापेमारी की और मुधल बाईपास के निकट दोनों संदिग्ध आरोपियों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खात्मा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत 1 नवंबर, 2026 को एफआईआर नंबर 71 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

: पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

हरभजन सिंह ईटीओ ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

: हरभजन सिंह ईटीओ ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जालंधर में दर्शकों के उत्साह को बताया बेमिसाल; कहा- अपने घरेलू मैदान पर खेलना बेहद रोमांचक अनुभव

: भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जालंधर में दर्शकों के उत्साह को बताया बेमिसाल; कहा- अपने घरेलू मैदान पर खेलना बेहद रोमांचक अनुभव

राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएसटी की 14 प्रतिशत वृद्धि के मुकाबले पंजाब के एसजीएसटी नकद संग्रह में अक्टूबर माह के दौरान 28 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

: राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएसटी की 14 प्रतिशत वृद्धि के मुकाबले पंजाब के एसजीएसटी नकद संग्रह में अक्टूबर माह के दौरान 28 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

: पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार

: हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार

मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी

: मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी

डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

: डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

X