Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य • दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती • वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित • दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा • दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर • फ्रांस में नकाबपोश उपद्रवी कौन? शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बीच 'कैसर्स' पर नजर • नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस • भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल! • हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज • ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

दुनिया

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Updated on Sunday, November 01, 2026 13:09 PM IST

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ ईरान समझौता करना चाहता है और दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है। हालांकि, उन्होंने ईरान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह समझौता करने के बाद पीछे हट जाता है।

फ्लोरिडा में हैलोवीन पार्टी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन यह देखना होगा कि क्या वह वास्तव में किसी समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ''वे समझौता करना चाहते हैं। हम देखेंगे कि वे ऐसा कर पाते हैं या नहीं।''

ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत भरोसेमंद नहीं है। वह पहले समझौता करता है और फिर उससे पीछे हट जाता है। इसके बावजूद अमेरिका बातचीत को लेकर जल्दबाजी में नहीं है।

उन्होंने कतर की मध्यस्थता में चल रही बातचीत की समयसीमा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अमेरिका को कोई खास जल्दबाजी नहीं है। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि "अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में ईरान की नौसेना, वायुसेना और हथियार निर्माण की क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े 'पिकएक्स माउंटेन' को निशाना बनाने की धमकी भी दोहराई। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहे तो इस ठिकाने पर बहुत तेजी से हमला कर सकता है। अमेरिका का दावा है कि इस पहाड़ी के नीचे ईरान का परमाणु ठिकाना मौजूद है।

ईरान पर दोबारा सैन्य हमले का आदेश देने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने सवाल को 'बेवकूफाना' बताया। उन्होंने कहा, ''मान लीजिए कि मैंने ऐसा करने का फैसला किया, तो क्या मैं आपको पहले बता दूंगा? मैं यह नहीं बता सकता।''

वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए कतर मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। 30 और 31 अक्टूबर को कतर के प्रतिनिधियों ने पहले तेहरान और फिर दोहा में ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत की। इन प्रयासों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का रास्ता खोलना और क्षेत्र में फिर से सैन्य टकराव को रोकना है।

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी संकेत दिया है कि ट्रंप ने ईरान पर नए हमलों को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया है और वाशिंगटन कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता दे रहा है। हालांकि, अमेरिका ने सैन्य विकल्प को पूरी तरह खारिज नहीं किया है।

 

Have something to say? Post your comment
फ्रांस में नकाबपोश उपद्रवी कौन? शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बीच 'कैसर्स' पर नजर

: फ्रांस में नकाबपोश उपद्रवी कौन? शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बीच 'कैसर्स' पर नजर

भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल!

: भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल!

हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज

: हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज

जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार

: जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार

कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश

: कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश

सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी

: सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी

विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की

: विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की

ट्रंप का दावा, 'होर्मुज से 7 महीने पहले की तुलना में अब ज्यादा तेल आ रहा'

: ट्रंप का दावा, 'होर्मुज से 7 महीने पहले की तुलना में अब ज्यादा तेल आ रहा'

भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक

: भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक

भारत-EU FTA पर हस्ताक्षर करने के लिए दिसंबर में ब्रसेल्स जाएंगे PM मोदी: यूरोपीय परिषद प्रमुख

: भारत-EU FTA पर हस्ताक्षर करने के लिए दिसंबर में ब्रसेल्स जाएंगे PM मोदी: यूरोपीय परिषद प्रमुख

X