Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे • हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया • श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ • 'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद • पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट • 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र • जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा : मुख्यमंत्री योगी

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी

Updated on Saturday, October 31, 2026 13:33 PM IST

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन वनडे मैचों के लिए औकिब नबी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। नबी पहले से ही चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में थे। नबी को प्रसिद्ध कृष्णा के हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह रिकवर न हो पाने की वजह से शुरुआती तीन वनडे मैचों में भी जगह दी गई है। औकिब नबी भारतीय टीम के लिए 1 वनडे मैच खेल चुके हैं। हालांकि, उस वनडे में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में नबी ने दस ओवर में 84 रन लुटाए थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था।


नबी फिलहाल न्यूजीलैंड में मौजूद हैं। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनाधिकारिक टेस्ट में नबी ने शानदार गेंदबाजी की थी और छह विकेट लिए थे।
कृष्णा के तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के लिए इंडिया ए टीम में शामिल होने की उम्मीद है। ये मुकाबला वनडे सीरीज के साथ ही होगा। बीसीसीआई इस मैच में कृष्णा को मौका देकर उन्हें टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी का मौका देना चाहती है। हालांकि, कृष्णा का खेलना पूरी तरह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा था कि कृष्णा को मैचों के लिए तैयार होने के लिए जरूरी वर्कलोड बनाने के लिए और समय की जरूरत होगी। वनडे सीरीज से बाहर रहने से उन्हें मैच प्रैक्टिस करने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा।


न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [विकेटकीपर], मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), औकिब नबी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

Have something to say? Post your comment
हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

: हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ

: श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ

'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद

: 'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

X