Friday, 30 October 2026
BREAKING
• 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज • 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी' • 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर • 'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं' • राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित • प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए • कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

मनोरंजन

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'

Updated on Friday, October 30, 2026 19:29 PM IST

मुंबई : एक्टर सौम्या उनियाल इन दिनों सीरीज 'मटरगश्ती' में चारू के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। सौम्या के लिए यह रोल उनकी उस ख्वाहिश के पूरा होने जैसा है, जिसे उन्होंने कभी अपनी डायरी में लिखा था।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने डायरी में विस्तार से लिखा था कि वह किसी सीरीज में काम करना चाहती हैं और उसमें किस तरह का किरदार निभाना चाहेंगी। जब उन्हें 'मटरगश्ती' में चारू का रोल मिला, तो उन्हें लगा कि जैसे उनकी लिखी इच्छा सच हो गई है।

समाचार एजेंसी से बातचीत में सौम्या ने अपने किरदार के बारे में बताया कि चारू को सिर्फ उसके बाहरी व्यवहार से समझना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ''अगर आप चारू को ऊपर-ऊपर से देखेंगे, तो उसे आसानी से गलत समझ सकते हैं। कुछ माता-पिता तो उसे उस बुरी संगत की तरह देख सकते हैं, जिससे वे अपने बच्चों को दूर रहने की सलाह देते हैं। लेकिन असल में वह ऐसी दोस्त है, जिसके अंदर बहुत प्यार, परवाह और अपनापन है। वह अपने दोस्तों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है और अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करती है। उसकी एक खूबी जो मैं अपने अंदर भी चाहूंगी, वह है उसका आत्मविश्वास और निडर अंदाज।''

सौम्या ने बताया कि इस सीरीज में काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा। उन्होंने कहा, ''मेरे पास एक डायरी थी, जिसमें मैंने लिखा था कि मैं किसी सीरीज में काम करना चाहती हूं। मैंने उसमें काफी विस्तार से अपनी इच्छा लिखी थी और बताया था कि किरदार कैसा होना चाहिए और एपिसोड कितनी लंबाई के होने चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि एक तरह से मैंने इस मौके को अपनी सोच और इच्छा से सच कर लिया।''

सीरीज में दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा के साथ काम करने के अनुभव पर भी सौम्या ने बात की। उन्होंने कहा, ''राजेश ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें मैं कई सालों से अपना आदर्श मानती आई हूं। उनका काम खुद उनकी प्रतिभा के बारे में बताता है। किसी भी किरदार में इतनी आसानी से ढल जाना वाकई तारीफ के काबिल है।''

वहीं, अपनी को-स्टार अद्रिजा सिन्हा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सौम्या ने कहा, ''पहली बार उनका काम देखकर मैं थोड़ी घबरा गई थीं। हमारी मुलाकात सीरीज के कॉस्ट्यूम ट्रायल के दौरान हुई थी और पहली ही मुलाकात में हमारी अच्छी दोस्ती हो गई। शूटिंग के दौरान यह रिश्ता और गहरा होता गया। अब अद्रिजा मेरे लिए छोटी बहन जैसी हैं और मैं दिल से उनके अच्छे भविष्य की कामना करती हूं।''

'मटरगश्ती' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

 

Have something to say? Post your comment
'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

: 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

: रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

: सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

: केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

: 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

X