Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना • स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत • गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश • भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए • तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन • पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया • कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर • विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया • पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में • दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

पंजाब

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

Updated on Sunday, October 04, 2026 19:32 PM IST

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज विधानसभा क्षेत्र मोहाली से तीन बसों को विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फेज-7, फेज-9 मोहाली तथा गांव कंबाला से वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई इन बसों में सवार श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना भी इसी जनहितैषी सोच का हिस्सा है, जिसके माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य श्रद्धालुओं को देश के विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि अनेक कारणों से लोग अपनी इच्छा के बावजूद धार्मिक स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना ऐसे लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा उचित प्रबंध किए जाते हैं।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बिजली, परिवहन तथा अन्य क्षेत्रों में भी लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास सरकार की जनता के साथ सीधी भागीदारी को दर्शाता है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिक बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी पसंद के तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।

आज रवाना की गई तीन बसों में सवार श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि सरकार के इस प्रयास से लंबे समय से धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की उनकी इच्छा पूरी हो रही है।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सहित पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लगातार लागू किया जा रहा है तथा आने वाले समय में भी लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा, सद्भावना और अनुशासन बनाए रखें तथा इस यात्रा का सुखद अनुभव प्राप्त करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के विधानसभा क्षेत्र समन्वयक फूलराज सिंह, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह समाना, हरविंदर कौर लंग, मनमोहन सिंह लंग, विक्रम सिंह संधू, बलजिंदर सिंह कंबाला, अवतार सिंह, गुरमुख सिंह सरपंच कंबाला, रमनप्रीत कौर कुंभड़ा पार्षद, हरमेश सिंह कुंभड़ा, दर्शन सिंह मटौर, तरलोचन सिंह मटौर, चेयरमैन अकबिंदर सिंह गोसल, हरपाल सिंह बराड़, जसपाल सिंह मटौर और प्रभजीत सिंह बोपाराय भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X