Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना • स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत • गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश • भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए • तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन • पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया • कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर • विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया • पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में • दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दुनिया

भारत बना अमेरिका से ज्यादा ताकतवर, यहां के राष्ट्रपति ने टॉप 3 देशों में रखा

Updated on Wednesday, September 02, 2026 09:16 AM IST

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में जारी शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने तीन ताकतवर देशों की लिस्ट सामने रखी है, जिसमें भारत को प्रमुखता से शामिल किया है।
SCO यानी शंघाई सहयोग संगठन के मंच पर बेलारूस ने भारत की तारीफों के पुल बांध दिए। राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अपने भाषण में भारत को दुनिया के ताकतवर देशों की लिस्ट में शामिल किया है। खास बात है कि इसमें अमेरिका का नाम शामिल नहीं है। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हो रहे सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए हैं।

लुकाशेंको ने कहा, 'इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि हम कितने ही बराबर है। हम मानते हैं कि तीन ताकतवर देश हैं। चीन, रूस और भारत आर्थिक रूप से ताकतवर परमाणु देश हैं।' एससीओ में रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान, ईरान, बेलारूस, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान शामिल हैं।

SCO घोषणापत्र में आतंकवाद का जिक्र
SCO सदस्य देशों ने मंगलवार को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 'दोहरा मापदंड' अपनाए जाने को 'अस्वीकार्य' बताया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस खतरे से निपटने का आह्वान किया। संयुक्त बयान में सदस्य देशों ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर गहरी चिंता जताई और ईरान पर अमेरिका के हमलों की निंदा की। इस बयान को 'बिश्केक घोषणा-पत्र' कहा गया है।

इस संयुक्त बयान पर प्रधानमंत्री मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और एससीओ के अन्य नेताओं ने हस्ताक्षर किए। घोषणापत्र में कहा गया है, 'सदस्य देशों ने आतंकवादी, अलगाववादी और उग्रवादी उद्देश्यों के लिए इंटरनेट के इस्तेमाल को रोकने के महत्व को रेखांकित किया। सदस्य देश अंतरराष्ट्रीय सूचना सुरक्षा, सूचना संरक्षण और नए प्रकार के अपराधों से निपटने के क्षेत्रों में आपसी समन्वय को मजबूत करेंगे।'

संयुक्त बयान में कहा गया है कि एससीओ सदस्य देशों ने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से निपटने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्वार्थी उद्देश्यों के लिए ऐसे समूहों का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं हैं। एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की अगली बैठक 2027 में पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी।

भारत ने क्या किया
भारत ने शिखर सम्मेलन के कई अहम निर्णय को मंगलवार को रेखांकित किया, जिनमें सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने तथा आतंकवाद और चरमपंथ जैसे अंतरराष्ट्रीय खतरों से निपटने के उपाय शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने 13 निर्णय की जानकारी दी, जिनमें से एक है, 'एससीओ सदस्य देशों की सुरक्षा के लिए चुनौतियों और खतरों से निपटने के वास्ते एक सार्वभौमिक केंद्र के नियमों को मंजूरी देना।'

सुरक्षा से जुड़ा यह फैसला इसलिए अहम है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य नेताओं की मौजूदगी में इस समूह से कहा कि वह आतंकवाद को 'सरकार की नीति' के तौर पर इस्तेमाल करने वाले देशों का मुकाबला करे।

विदेश मंत्रालय ने जिन निर्णय पर जोर दिया है, उनमें 'बिश्केक घोषणा' भी शामिल है। उम्मीद है कि इससे भारत को क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास और कनेक्टिविटी पर अपना पक्ष रखने के लिए एक मंच मिलेगा और मध्य एशिया तथा व्यापक यूरेशिया क्षेत्र के साथ उसके संबंध और मजबूत होंगे।

 

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X