Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना • स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत • गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश • भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए • तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन • पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया • कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर • विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया • पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में • दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दुनिया

अमेरिकी राजदूत गोर और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

Updated on Tuesday, September 01, 2026 17:13 PM IST

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा, वाणिज्य में चल रहे सहयोग और अपने देशों के बीच ज्यादा मजबूत सुरक्षा संबंध बनाने को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले गोर ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव से बिश्केक में मुलाकात की थी।

अमेरिकी राजदूत गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। हमने ऊर्जा, वाणिज्य में चल रहे सहयोग और अपने देशों के बीच ज्यादा मजबूत सुरक्षा संबंध बनाने पर बात की। अमेरिका और उज्बेकिस्तान के बीच जल्द ही बड़े ऐलान होने का इंतजार है।"

उज्बेकिस्तान की मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, बैठक की शुरुआत में, गोर ने मिर्जियोयेव और उज्बेकिस्तान के लोगों को देश की स्वतंत्रता की 35वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने मिर्जियोयेव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अभिवादन और शुभकामनाएं भी दीं।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में रफ्तार का सकारात्मक मूल्यांकन किया, जिसमें राजनीतिक संवाद, अंतर-संसदीय और अंतर-क्षेत्रीय संपर्कों का विकास और व्यापार, आर्थिक और निवेश सहयोग का निरंतर विस्तार शामिल है।

संयुक्त परियोजनाओं और पहलों के व्यावहारिक कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया। ऊर्जा, परिवहन, महत्वपूर्ण खनिज, डिजिटल प्रौद्योगिकी, एआई और कृषि को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के रूप में पहचाना गया।

वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका ने किर्गिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को ज्यादा मजबूत करने की इच्छा जताई है। अमेरिका के नई दिल्ली में राजदूत और दक्षिण और मध्य एशिया में राष्ट्रपति ट्रंप के प्रतिनिधि सर्जियो गोर ने कहा, "बिश्केक में किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति जापारोव से मुलाकात की। हमारे पास दोनों देशों के लिए मिलकर काम करने के कई बेहतरीन अवसर हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका अगले महीने राष्ट्रपति जापारोव के स्वागत के लिए उत्सुक है। इस दौरान दोनों देश अपनी बढ़ती साझेदारी को और आगे ले जाने की दिशा में बातचीत करेंगे।

दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय सहयोग, निवेश, डिजिटल तकनीक और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर चर्चा हुई। जापारोव आने वाले समय में अमेरिका की यात्रा पर भी जाने वाले हैं। इस मुलाकात को मध्य एशिया में अमेरिका की बढ़ती सक्रियता के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिका और किर्गिस्तान के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा, ऊर्जा और क्षेत्रीय संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

अमेरिका शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सदस्य नहीं है। गोर के दौरे को आधिकारिक रूप से किर्गिस्तान की स्वतंत्रता दिवस की 35वीं वर्षगांठ और विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन से जोड़ा गया है।

 

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X