Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना • स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत • गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश • भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए • तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन • पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया • कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर • विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया • पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में • दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दुनिया

नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम

Updated on Monday, August 31, 2026 16:54 PM IST

नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ भारत की एक टनल रेस्क्यू टीम (सुरंग बचाव दल) अलग-अलग पनबिजली परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए खोज और बचाव अभियान चला रही है।

भारतीय दूतावास ने सोमवार को बताया क‍ि भारत की टनल रेस्क्यू टीम ने चिलिमे और लांगटांग क्षेत्रों में स्थित जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए नेपाली सेना की टीम के साथ मिलकर काम किया। दूतावास ने बताया कि भारतीय टीम नेपाली सेना के साथ करीबी समन्वय में आगे भी खोज और बचाव अभियान जारी रखेगी।

नेपाल के निजी क्षेत्र के बिजली परियोजना डेवलपर्स के प्रतिनिधि संगठन, इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन नेपाल (आईपीपीएएन) के अनुसार, बाढ़ प्रभावित रसुवा और नुवाकोट जिलों में स्थित 11 जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले कुल 897 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है।

नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) के मुताबिक, जलविद्युत परियोजनाओं में फंसे सात भारतीय और 15 चीनी नागरिकों को रविवार को सुरक्षित बचा लिया गया।

नेपाल सरकार के अनुरोध पर भारत और चीन के सुरंग विशेषज्ञ नेपाल पहुंचे हैं और जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के बचाव कार्य में लगे हुए हैं। नेपाल सरकार और आईपीपीएएन के बयानों के अनुसार, रविवार को भारतीय टीम ने विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में बचाव कार्यों में हिस्सा लिया।

ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री के सचिवालय ने बताया कि बचाव अभियान में मदद के लिए नेपाल पहुंची भारतीय टीम ने हेलीकॉप्टर से चिलिमे और लांगटांग क्षेत्रों का प्रारंभिक हवाई सर्वेक्षण किया और आवश्यकता के अनुसार आगे भी बचाव अभियान चलाने की योजना बनाई है।

वहीं, प्रधानमंत्री बलेन्द्र शाह ने रविवार देर रात फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय टीम ने नेपाल सेना के साथ समन्वय करके रसुवा में स्थित 22 मेगावाट क्षमता वाली चिलिमे जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण किया। इसके बाद पंप और खुदाई मशीनें (एक्सकेवेटर) मौके पर पहुंचाकर बचाव कार्य शुरू किया गया।

आईपीपीएएन के अनुसार, रविवार को चिलिमे परियोजना में चल रहा बचाव अभियान उस समय रोकना पड़ा जब एक और बाढ़ आई और बांध क्षेत्र में पिछली बाढ़ से बची हुई संरचनाओं को भी बहा ले गई।

प्रधानमंत्री ने कहा, “रसुवा की लांगटांग खोला जलविद्युत परियोजना में नेपाल सेना ने खोज और बचाव गश्त अभियान चलाया। भारतीय टीम ने भी नेपाल सेना के साथ मिलकर इलाके का निरीक्षण किया है और पंप तथा एक्सकेवेटर वहां पहुंचाने के बाद अतिरिक्त बचाव कार्य शुरू कर दिया है।”

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X