Friday, 30 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

पंजाब दौरे के दौरान PM मोदी का आ गया पूरा कार्यक्रम, कहां और कैसे करेंगे उद्घाटन

Updated on Tuesday, July 14, 2026 18:47 PM IST

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने आज जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को दोपहर लगभग 3:00 बजे महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पंजाब के चार नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।

ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन स्वयं करेंगे, जबकि एस.ए.एस. नगर (मोहाली) रेलवे स्टेशन, श्री मुक्तसर साहिब रेलवे स्टेशन तथा श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

ढिल्लों ने इसे पंजाब के रेलवे बुनियादी ढांचे के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि इन रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, यात्री-अनुकूल परिवहन केंद्रों के रूप में विकसित किया गया है। इनमें विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय विरासत और स्थापत्य पहचान को भी संरक्षित रखा गया है। पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, सुगम पहुंच, आधुनिक प्रतीक्षालय, विशाल कॉनकोर्स, उन्नत प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर तथा अन्य आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं।

ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विश्व की सबसे तेज़ी से विकसित होती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। पिछले एक दशक में देश ने बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे, आधुनिक हवाई अड्डों, अत्याधुनिक रेलवे अवसंरचना, मेट्रो नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर, बंदरगाहों तथा डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना जैसी पहलों के माध्यम से भारतीय रेल का कायाकल्प प्रधानमंत्री मोदी की विकसित, सशक्त, बेहतर संपर्कयुक्त और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह आर्थिक विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है।


ढिल्लों ने कहा कि इन चार रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन पंजाब में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और राज्य के लोगों को विश्वस्तरीय सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार रेल, सड़क तथा अन्य महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में निरंतर निवेश के माध्यम से पंजाब के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X