Friday, 30 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

फोटोग्राफर से कृषि-उद्यमी तक का सफर: मंत्री मोहिंदर भगत के निर्देशों पर बागवानी विभाग ने एआईएफ योजना के तहत युवा को दिलाई नई पहचान

Updated on Monday, July 13, 2026 18:36 PM IST

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का बागवानी विभाग, जो राज्य में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) योजना को लागू करने वाली नोडल एजेंसी है, बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत के निर्देशों के तहत सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से युवाओं को सफल उद्यमी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) योजना कृषि से जुड़े आधुनिक बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को कृषि-आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने एक सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि एस.ए.एस. नगर के युवा श्री सरबजीत सिंह को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) योजना के तहत मात्र 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हुआ। इससे उन्हें कम वित्तीय बोझ के साथ अपना उद्योग स्थापित करने में सहायता मिली। आज वह उच्च गुणवत्ता वाला आटा और मसाले तैयार कर न केवल अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।

अपने अनुभव साझा करते हुए सरबजीत सिंह ने बताया कि पहले वे फोटोग्राफर के रूप में कार्य करते थे, लेकिन एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) योजना की सहायता से आज वे एक सफल कृषि-उद्यमी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है।

बागवानी मंत्री ने प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि एआईएफ योजना कृषि-आधारित उद्योग स्थापित कर रोजगार सृजन करने तथा पंजाब की अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है।

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X