Friday, 30 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

रेशनलाइजेशन के बाद जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़ाकर 1997 करने का प्रस्ताव

Updated on Saturday, July 11, 2026 20:16 PM IST

जालंधर: रत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के तहत पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन के बाद जालंधर जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़ाकर 1997 करने का प्रस्ताव है। डिप्टी कमिश्नर -कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने इस संबंध में आज विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी करते हुए जरूरी प्रस्ताव तैयार किया गया है।


श्री वालिया ने कहा कि इसका उद्देश्य पोलिंग स्टेशनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना और चुनाव के दौरान मतदाताओं को अधिक सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस रेशनलाइजेशन के बाद जिले में 74 नए पोलिंग बूथों की स्थापना और 3 पोलिंग बूथों को मर्ज करने के उपरांत जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़कर 1997 होने का प्रस्ताव है। यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब को भेजा जाएगा।


उन्होंने बताया कि जिले के सभी चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग स्टेशनों की समीक्षा करने के बाद नए पोलिंग बूथ स्थापित करने, कुछ पोलिंग स्टेशनों के नामों में संशोधन करने, इमारतों में बदलाव संबंधी प्रस्ताव तैयार किए गए है। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर में वर्तमान में 242 पोलिंग स्टेशन है और रेशनलाइजेशन के बाद 244 पोलिंग स्टेशन करने का प्रस्ताव है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र नकोदर में वर्तमान 252 पोलिंग स्टेशन है और रेशनलाइजेशन के बाद 255, शाहकोट में 250 से बढ़कर 252, कर्तारपुर में 199 से बढ़कर 225 और आदमपुर में वर्तमान 210 पोलिंग स्टेशन है तथा रेशनलाइजेशन के बाद 216 पोलिंग स्टेशन करने का प्रस्ताव है।

इसी प्रकार जालंधर पश्चिमी में वर्तमान 181 पोलिंग स्टेशन है और रेशनलाइजेशन के बाद 192, जालंधर केंद्रीय में 185 से बढ़कर 191, जालंधर उत्तरी में 195 से बढ़कर 204 और जालंधर छावनी में वर्तमान में 212 पोलिंग स्टेशन है तथा रेशनलाइजेशन के बाद 218 पोलिंग स्टेशन करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि जिले में 74 नए पोलिंग बूथ स्थापित किए गए है और 3 को मर्ज किया गया है, जिसके अनुसार 71 पोलिंग बूथों के विस्तार के साथ जिले में कुल पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1997 होने का प्रस्ताव है।

बैठक के दौरान इन प्रस्तावों पर विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा भी की गई। जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और मतदाता-हितैषी बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने की अपील की। बैठक में चुनाव तहसीलदार डा. दीपक राज और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे

 

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X