Friday, 30 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

Updated on Friday, July 10, 2026 20:38 PM IST

लुधियाना : पंजाब की लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया। लुधियाना पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया गया कि पुलिस ने एक ही दिन में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 50 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का निपटारा करते हुए भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान 11 किलोग्राम हेरोइन, 212 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 91 किलोग्राम गांजा और करीब 2 लाख नशीली गोलियों को नष्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि साल 2026 में अब तक एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थों के निपटारे के कुल 532 मामले पूरे किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।


इससे पहले, अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी एक सीमा पार बैठे तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे।


जांच के अनुसार, आरोपी अलग-अलग जगहों से हेरोइन की खेप इकट्ठा करते थे और उसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी हुई है।
इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि तस्करी से जुड़े सभी संपर्कों और सहयोगियों तक पहुंचा जा सके।

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X