Friday, 30 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

Updated on Friday, July 10, 2026 20:21 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मोगा के पुलिस थाने पर हुए ताजा बम हमले को पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जीवंत प्रमाण बताते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में पुलिस और पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, जिनके पास गृह विभाग भी है, राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोगा का यह हमला कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि 'आप' सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब में बम धमाकों, ग्रेनेड हमलों और गैंगस्टर वारदातों की लगातार जारी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमला, सरहाली पुलिस थाने पर आरपीजी हमला, अमृतसर की गुमटाला पुलिस चौकी तथा खंडवाला स्थित ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा सनातन धर्म मंदिर पर ग्रेनेड हमले जैसी घटनाएं राज्य की शांति और सौहार्द को नष्ट करने की सुनियोजित कोशिशें रही हैं।

केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि पंजाब आज देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में शामिल हो गया है, जहां गैंगस्टर जेलों के भीतर से अपने नेटवर्क चला रहे हैं और अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। फिरौती की धमकियां आम हो चुकी हैं और पैसे न देने पर खुलेआम गोलियां चलाई जा रही हैं। ऐसे हालात में पंजाब का आम नागरिक दिनदहाड़े भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करता।

ढिल्लों ने कहा कि एक ओर पंजाब गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री सार्वजनिक कार्यक्रमों में चुटकुले सुनाने और राजनीतिक प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की नेतृत्व पंजाब के संसाधनों का शोषण कर रही है और राज्य की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में 'आप' सरकार से कानून-व्यवस्था की विफलता, लूटपाट, हत्याओं और बम धमाकों का पूरा हिसाब मांगेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब के लोगों की उम्मीदें अब भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गई हैं और भाजपा ही राज्य में सुरक्षित, शांतिपूर्ण तथा कानून के राज वाला वातावरण स्थापित कर सकती है।

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X