Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा; सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी

Updated on Thursday, July 09, 2026 18:10 PM IST

चंडीगढ़/गढ़शंकर (होशियारपुर) : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक स.जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव सोली में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना।

लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोक मिलनी कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव की सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस राशि से गांव की सड़कों को मजबूत और सुविधाजनक बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं तथा लोगों की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट देने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे गांव की लंबे समय से लंबित विकास संबंधी आवश्यकताएं पूरी होंगी और आने वाले समय में ग्रामीणों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस दौरान लोक मिलनी में अन्य विकास कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। डिप्टी स्पीकर ने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत सदस्य, समाजसेवी तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X