Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा

Updated on Thursday, July 09, 2026 18:09 PM IST

चंडीगढ़ : डेयरी एवं पशुधन क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने आज यहां किसान भवन में दोनों राज्यों के किसानों के हित में अंतरराज्यीय सहयोग को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सतीश शर्मा के नेतृत्व में आए जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सतीश शर्मा के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा सेवाएं तथा खेल विभागों का प्रभार है। बैठक के दौरान पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपसी सहयोग के नए अवसरों की तलाश पर विशेष रूप से विचार किया गया।

स.खुड्डियां ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की संघीय ढांचे को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और अनुभवों का आदान-प्रदान देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी और आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश के अग्रणी दुग्ध उत्पादक राज्यों में शामिल है। इसलिए बैठक में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुधन की नस्ल सुधार, आधुनिक प्रजनन तकनीकों तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुओं के स्वास्थ्य की प्रभावी निगरानी, दूरदराज़ क्षेत्रों में सब्सिडी का पारदर्शी वितरण तथा समय पर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के अधिकाधिक उपयोग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने पंजाब द्वारा साझा किए गए अनुभवों और महत्वपूर्ण जानकारियों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पशुपालन क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच संस्थागत सहयोग किसानों की आय बढ़ाने और पशुधन विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X