Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

भगवंत मान सरकार ने बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Thursday, July 09, 2026 18:06 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के बच्चों को विश्वस्तरीय प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्यभर में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा कर लिया है। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में बाल-अनुकूल बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में 132 अन्य आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण के अंतिम चरण में हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पंजाब के प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, आधुनिक और महंगे निजी स्कूलों की तर्ज पर बेहतर प्रारंभिक शिक्षा का वातावरण तथा खेल-आधारित शिक्षण के अवसर उपलब्ध हों।

यह जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “पंजाब सरकार ने राज्यभर में 1024 नए आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया था। इनमें से 892 केंद्रों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 132 केंद्र अंतिम चरण में हैं। इन्हें शीघ्र पूरा कर राज्य के बच्चों को समर्पित कर दिया जाएगा।”

पंजाब के महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक बच्चे को, चाहे उसकी आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो, महंगे निजी स्कूलों जैसी गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा, अनुकूल वातावरण और खेल-आधारित शिक्षण के अवसर मिलें। पंजाब के बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही इन पहलों में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।”

उन्होंने कहा, “बच्चे देश की अमूल्य धरोहर हैं। प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, आनंददायक और रचनात्मक वातावरण का अधिकारी है, जहां वह सीख सके, खेल सके और अपनी पूरी क्षमता का विकास कर सके। हमारी सरकार प्रत्येक बच्चे के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे उसकी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि कैसी भी हो।”

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “ये नए आंगनवाड़ी केंद्र केवल ईंट और सीमेंट की इमारतें नहीं हैं, बल्कि ऐसे स्थान हैं जहां ग्रामीण और वंचित परिवारों के बच्चों के सपनों को भी उड़ान मिलेगी। स्वच्छ, सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण में सीखते और खेलते हुए बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखना किसी भी सरकार के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।”

उन्होंने आगे कहा, “ये केंद्र कुपोषण से निपटने, बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा उनके शारीरिक और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सभी नए आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित किए जा रहे हैं। इनमें सुरक्षित, बाल-अनुकूल और समावेशी आधारभूत ढांचे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मिशन सक्षम के तहत प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र के लिए 10 लाख रुपये जारी किए गए हैं, ताकि बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, आधुनिक स्वच्छता सुविधाएं तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए उपयुक्त शिक्षण वातावरण विकसित किया जा सके।

अंत में उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार बच्चों के लिए विश्वस्तरीय प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में निवेश कर भविष्य की मजबूत नींव रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ता से कायम है। ये आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक बच्चे को पोषणयुक्त वातावरण मिले और वह स्वस्थ, आत्मविश्वासी तथा जिम्मेदार नागरिक बन सके।”

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X