Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

Updated on Tuesday, June 30, 2026 19:37 PM IST

पटियाला : पंजाब में धान (रोपाई) के सीजन के चरम की ओर बढ़ने के साथ ही आज बिजली की मांग 17,000 मेगावाट का आंकड़ा पार कर गई। मौजूदा सीजन में यह अब तक की सबसे अधिक बिजली मांग है। आज शाम करीब 4:45 बजे बिजली की मांग 17,147 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष 5 जुलाई को अधिकतम मांग 17,300 मेगावाट दर्ज हुई थी। बिजली विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार पंजाब में बिजली की मांग 18,000 मेगावाट का आंकड़ा भी पार कर सकती है। पंजाब ने 17,147 मेगावाट की मांग पूरी करने के लिए केंद्रीय बिजली पूल से निर्धारित मात्रा से अधिक बिजली (ओवरड्रॉ) ली। इस समय केंद्रीय पूल से 10,594 मेगावाट बिजली निर्धारित थी, जबकि पंजाब ने 11,359 मेगावाट बिजली प्राप्त की। इस तरह 765 मेगावाट अतिरिक्त बिजली लेकर मांग को पूरा किया गया।


बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
बढ़ी हुई बिजली मांग को पूरा करने में असफल रहने पर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने लगभग सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली कटौती लागू कर दी। इसका सबसे अधिक असर कृषि क्षेत्र पर पड़ा है, जहां धान का सीजन होने के कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है। पावरकॉम ने किसानों को दिन में 8 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन कृषि क्षेत्र को केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे नाराज किसान पंजाब के विभिन्न बिजलीघरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर, इस बार बारिश की कमी ने भी किसानों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है और मानसून की बारिश में भी देरी हो रही है। इसके चलते कृषि क्षेत्र के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

 

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X