Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

उर्वशी रौतेला के दादाजी ने बनाया था यह नियम, घर की लड़कियों के लिए बैन थे गोलगप्पे, लेकिन क्यों?

Updated on Sunday, June 21, 2026 11:48 AM IST

Urvashi Rautela Skin and Fitness Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी डाइट और उनकी फिटनेस रूटीन को लेकर हमेशा ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके घर में एक अजीब नियम था कि लड़कियां गोलगप्पे नहीं खा सकतीं। उर्वशी रौतेला ने बताया कि यह नियम उनके दादाजी ने बनाया था और घर की सभी महिलाएं यह रूल फॉलो किया करती थीं। एक्ट्रेस ने इसी इंटरव्यू में अपनी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट और फिटनेस का राज भी बताया।

दादाजी ने घर में कर रखे थे गोलगप्पे बैन
डाकू महाराज, ग्रेट ग्रांड मस्ती और हेट स्टोरी 4 जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं उर्वशी रौतेला ने बताया कि उस वक्त उनके घर में बाहर का खाना पूरी तरह बैन था। हालांकि उनकी मां इतना टेस्टी खाना बनाया करती थीं कि उनका टिफिन अक्सर चोरी हो जाया करता था। स्कूल में बाकी क्लासमेट उनके टिफिन में आने वाले खाने की वजह से उनका टिफिन गायब कर दिया करते थे। यही वजह थी कि उनकी मां को अक्सर उनके लिए नया टिफिन खरीदना पड़ता था। लेकिन यह गोलगप्पे वाला किस्सा क्या है? आखिर उनके दादाजी ने लड़कियों के लिए गोलगप्पे बैन क्यों कर रखे थे।

उर्वशी के परिवार में था यह अजीब नियम
उर्वशी रौतेला ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया, "मेरे ग्रैंडफादर जो हैं ना, उनका एक रूल होता था कि फैमिली में कि लड़कियों को गोलगप्पे वगैरह और इस तरह की चीजें नहीं खिलानी हैं। यह हर परिवार में अलग-अलग हो सकता है, लेकिन उनका यह शुरुआत से ही नियम था। तो वो मेरी मां को, मेरी मौसियों और घर की सभी औरतों को चाट, टिक्की और बाहर का जंक फूड नहीं खाने देते थे।" दरअसल उर्वशी का परिवार फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क था। उर्वशी रौतेला ने बताया कि यह नियम उनके परिवार में कई पीढ़ियों से चला आ रहा था।

ग्लोइंग स्किन का राज और पसंदीदा मिठाई
जब उनसे पूछा गया कि क्या यही उनके फिटनेस और त्वचा की चमक का असली राज है? तो उन्होंने साफ किया कि डिसिप्लिन अपनी जगह है, लेकिन उनके ग्लो का क्रेडिट वह पहाड़ों के ऑर्गैनिक खान-पान, वहां की शुद्ध हवा और जेनेटिक्स को देती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि आज की तारीख में वह सुबह उठते ही सबसे पहले एप्पल साइडर विनेगर, हल्दी पानी और चिया वॉटर पीती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि 'अरसे' (Arsa) उनकी पसंदीदा उत्तराखंडी मिठाई है जिसे वह मौका मिलने पर बिलकुल मिस नहीं करती हैं।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X