Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

Worldwide: कॉकटेल-2 सिर्फ दो दिन में 50 करोड़ के पार, जानिए IMDb रेटिंग और फिल्म की कहानी

Updated on Sunday, June 21, 2026 11:45 AM IST

Cocktail 2 Worldwide Box Office Collection: बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल-2' महज 2 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म साल 2012 में आई मूवी 'कॉकटेल' की सीक्वल है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर साउथ की अवेटेड फिल्म 'मां इंति बंगारम' और एनिमेटेड हॉलीवुड फिल्म 'टॉय स्टोरी 5' के साथ है।

कॉकटेल-2 की दूसरे दिन की कुल कमाई
कॉकटेल-2 को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है और दूसरे दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर गया है। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन की तुलना में 20% ज्यादा रहा है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल-2 की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की कमाई 16 करोड़ 25 लाख रुपये रही है। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआती 2 दिनों की कुल कमाई 29 करोड़ 75 लाख रुपये हो गई है। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यही आंकड़ा 35 करोड़ 70 लाख रुपये हो चुका है।

कॉकटेल-2 का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत के साथ-साथ फिल्म को अन्य देशों में भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल-2 का अभी तक का कुल ओवरसीज कलेक्शन 15 करोड़ 25 लाख रुपये रहा है। इसके साथ फिल्म का दूसरे दिन तक का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ 95 लाख रुपये हो चुका है। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 6.9 है और इसे बनाने में मेकर्स ने 150 करोड़ रुपये के करीब खर्च किए हैं। डे2 कलेक्शन बता रहा है कि यह फिल्म बड़े आराम से पहला हफ्ता खत्म होने तक लागत रिकवर कर लेगी। लेकिन सिर्फ तब, जब फिल्म की कमाई में कोई बड़ी गिरावट नहीं आए।

क्या है फिल्म कॉकटेल-2 की कहानी?
बात फिल्म की कहानी की करें तो यह फिल्म कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) के रिश्ते से शुरू होती है। कुणाल और दिया बीते 10 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों की एक पुरानी दोस्त ऐली (कृति सैनन) की कहानी में एंट्री होती है। सिसिली और इटली की वैकेशन के दौरान यह रिश्ता क्यों और कैसे खत्म होता है और फिर क्या कुणाल और ऐली की लव स्टोरी शुरू होगी या नहीं? यही फिल्म की कहानी है। साथ ही यह भी पता चलेगा कि आखिर ऐली क्यों कुणाल और दिया का रिश्ता खत्म कराने पर तुली हुई है।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X