Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

'राख' में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- 'खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती'

Updated on Friday, June 19, 2026 16:57 PM IST

मुंबई : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक नई वेब सीरीज 'राख' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस सीरीज में कहानी, माहौल और अभिनय तीनों की काफी चर्चा हो रही है। खासकर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का किरदार लोगों का ध्यान खींच रहा है। लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी करने वाली सोनाली ने इस बार एक ऐसे किरदार को निभाया है जिसमें डायलॉग्स बेहद कम हैं और पूरा अभिनय भावनाओं और खामोशी के जरिए दिखाया गया है। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि यह किरदार उनके लिए कितना अलग और चुनौतीपूर्ण रहा।


सोनाली बेंद्रे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''मेरे पास काम करने के लिए बहुत अच्छा कंटेंट था। सच कहूं तो मेरा 50 प्रतिशत से ज्यादा काम पहले हो गया था। कहानी ने मुझे इतना मजबूत आधार दिया कि मुझे अपने किरदार को गढ़ने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।''
सोनाली ने कहा, ''मेरे किरदार में डायलॉग्स न होना एक अलग अनुभव था। अब मेरी पहले जैसी याददाश्त नहीं रही, इसलिए लंबे डायलॉग याद करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस किरदार में इसकी जरूरत ही नहीं थी। मेरे लिए यह बात एक तरह से आसान भी साबित हुई, क्योंकि पूरा फोकस सिर्फ भावनाओं पर था, लेकिन बिना डायलॉग के अभिनय करना उतना आसान नहीं होता जितना दिखता है। इस तरह के किरदार में हर भावना को अंदर से महसूस करना पड़ता है और उसे चेहरे, आंखों और छोटे-छोटे इशारों से जाहिर करना होता है। यह एक अलग तरह की मेहनत है, जहां कलाकार को शब्दों का सहारा नहीं मिलता।''


सोनाली बेंद्रे ने आगे कहा, ''मेरे किरदार में एक संघर्ष था, जब आप ऐसे किसी किरदार को बहुत गहराई से जीते हैं, तो उसे छोड़ना आसान नहीं होता। कई बार शूटिंग खत्म होने के बाद भी मैं उस किरदार की भावनाओं से बाहर नहीं निकल पाती थी। कभी-कभी मेरा किरदार मेरे साथ घर तक चला आता था, जो थोड़ा डरावना और थकाने वाला अनुभव था।''
सीरीज 'राख' एक क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस सीरीज को दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X