Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर

Updated on Friday, June 19, 2026 16:20 PM IST

चंडीगढ़ :सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और उनके सर्वोत्तम हितों को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत 5 बांग्लादेशी बच्चों को सुरक्षित तरीके से उनके स्वदेश भेजा गया है, जहाँ वे अपने परिवारों के साथ पुनः मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें पारिवारिक माहौल प्रदान करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ये बच्चे वर्ष 2023 के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में मिले थे, जिसके बाद बाल कल्याण समितियों के आदेशों के अनुसार उन्हें पंजाब के बाल गृहों में सुरक्षा और देखभाल के लिए रखा गया। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग और समग्र विकास को सुनिश्चित किया गया ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल में रह सकें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश उच्चायोग, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से बच्चों की पहचान और उनके परिवारों के बारे में आवश्यक पुष्टि करने के पश्चात सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी की गईं। इसके बाद 5 बच्चों को सुरक्षित तरीके से बांग्लादेश भेजा गया, जहाँ वे अपने परिवारों के साथ पुनः मिल सकेंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हर बच्चे को अपने परिवार के प्यार, सुरक्षा और अपनेपन का अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे के लिए अपने परिवार से पुनर्मिलन जीवन के सबसे सुखद और यादगार पलों में से एक होता है। पंजाब सरकार ऐसे हर बच्चे के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जब कोई बच्चा अपने परिवार से पुनः जुड़ता है तो यह सिर्फ एक परिवार की खुशी नहीं होती, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भी जीत होती है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों की भलाई और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X