Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

सनी देओल-डिंपल कपाड़िया अक्सर सेट पर पहुंचते थे साथ, फोटोग्राफर को नहीं थी साथ तस्वीर लेने की परमिशन

Updated on Wednesday, June 17, 2026 09:50 AM IST

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर के चर्चे सालों से हो रहे हैं। लेकिन अब एक फोटोग्राफर ने बताया कि अक्सर उन्हें हिदायत दी जाती थी कि दोनों की कोई तस्वीर साथ में नहीं लेनी है। अक्सर दोनों सेट पर साथ में आते थे। सनी देओल-डिंपल कपाड़िया अक्सर सेट पर पहुंचते थे साथ, फोटोग्राफर को नहीं थी साथ तस्वीर लेने की परमिशन सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। ऐसी भी रिपोर्ट्स थीं कि दोनों के रिश्ते में दोस्ती से ज्यादा कुछ है। लेकिन कभी भी एक्टर्स ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। अब पैपराजी रमाकांत मुंडे ने दोनों एक्टर्स से जुड़ा किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि अगर सनी देओल और डिंपल कपाड़िया एक ही जगह मौजूद हो तो उनकी साथ में कोई तस्वीर नहीं लेनी है। लेकिन कुछ साल पहले दोनों की एक तस्वीर वायरल हो गई थी। विदेश में दोनों एक दूसरे के साथ हाथ पकड़ कर बैठे हुए थे।


सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की साथ में तस्वीर लेने की नहीं थी इजाजत
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रमांकांत मुंडे ने हिंदी रश के साथ बातचीत में कहा कि वो पैपराजी कल्चर शुरू होने से पहले से एक्टर्स की तस्वीरें खींच रहे हैं। इस दौरान उन्हें कुछ ऐसे भी स्टार्स मिले जो लाइमलाइट और पब्लिक की नजरों से खुद को दूर रखना चाहते थे। रमाकांत ने बताया कि ये फोटोग्राफर में कॉमन नॉलेज थी कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की कोई साथ में तस्वीर नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि कई बार वो साथ में फिल्म के सेट या किसी इवेंट या किसी फंक्शन में साथ आते थे। लेकिन दोनों को साथ में तस्वीरें नहीं पसंद थी। ये बात मीडिया में सब को पता थी। कई बार फोटोग्राफर को एक्टर्स के आने से पहले ही तस्वीर नहीं क्लिक करने की हिदायत दे दी जाती थी।


Q. फिल्म 'धुरंधर' से लीक हुआ रणवीर सिंह और संजय दत्त का लुक आपको कैसा लगा?

पहले ही दी जाती थी हिदायत
रमाकांत ने बताया कि फोटोग्राफर में ये मैसेज फ़ैल जाता था कि दोनों की साथ में तस्वीर नहीं लेनी है। आमतौर पर उनकी टीम में से कोई ये बात फोटोग्राफर को कह देता था या इशारों में उन्हें समझाया जाता था। रमाकांत ने आगे बताया कि आज की तरह पहले सेलेब्स की कैंडिड तस्वीरों की तब कोई वैल्यू नहीं थी। उस समय ऐसी कोई डिमांड नहीं थी। उस समय जो तस्वीरें बेची जाती थीं वो खूबसूरत होती थीं। स्टार्स अच्छे कॉस्टयूम, ज्वेलरी और मेकअप में होते थे। अब मीडिया समय के साथ बदल गया है। आज का मीडिया किसी भी सेलेब्रिटी की हर लाइफ में इंटरेस्टेड है। लेकिन आज फोटोग्राफर को हर बात से मतलब है कि कौन सा सेलेब्रिटी किससे और कब मिल रहा है।


वायरल हुआ था दोनों का वीडियो
बता दें, कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सनी देओल और डिंपल कपाड़िया को विदेश में देखा गया था। दोनों एक दूसरे के साथ हाथ में हाथ डाले हुए बैठे हुए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद इनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, दोनों एक्टर्स ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी रखी।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X