Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

पंजाब

मोहाली में 10वीं मंजिल से गिरा युवक, सोसाइटी में मचा हड़कंप

Updated on Thursday, June 11, 2026 20:42 PM IST

खरड़ : खरड़-लांडरा रोड पर स्थित एस.बी.पी. नॉर्थ सोसाइटी में देर रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार टावर नंबर 3 की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह सुसाइड का मामला है या कोई और हादसा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12.25 बजे सोसाइटी में अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब लोग बाहर पहुंचे तो वहां एक युवक की लाश पड़ी मिली। चश्मदीदों के मुताबिक मृतक के कानों में हेडफोन लगे थे और उसका पिट्ठू बैग भी शव के पास पड़ा था, जिसमें पानी की बोतल रखी थी। उसका मोबाइल फोन उसकी जेब में सुरक्षित मिला, जबकि उसने जूते भी पहने हुए थे। 

स्थानीय लोगों के अनुसार नीचे गिरते समय युवक बिल्डिंग के बाहर से गुजर रही नेटवर्क केबल की चपेट में आ गया था। यह केबल टूटकर नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर एक टूटी हुई केबल भी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक सीधे ऊपर से गिरा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 साल है। वह सोसायटी में किराए के फ्लैट में रहता था और 3-4 महीने पहले ही यहां रहने लगा था। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

सूत्रों के अनुसार यह घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है। फुटेज में युवक ऊंचाई से गिरता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस ने CCTV रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह करीब 2.15 बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल खरड़ की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारण के बारे में अभी कोई आधिकारिक नतीजा नहीं निकला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, C.C.T.V. फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X