Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन • पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया • कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर • विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया • पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में • दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार • पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब • पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

उतार प्रदेश

सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी का मर्डर; गला रेतकर मार डाला, कुंडल खींचने के दौरान दोनों कान फाड़े

Updated on Tuesday, June 02, 2026 13:34 PM IST

सहारनपुर के कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के कस्बा अंबेहटा में सोमवार को दिनदहाड़े दिलदहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट के दौरान व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाश घर में रखे नगदी, जेवरात और मृतका के कानों से कुंडल और अंगूठी भी ले गए। कुंडल खींचने के दौरान बदमाशों ने महिला के दोनों कान फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस के अनुसार कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला झावरी निवासी संजय मित्तल मुख्य बाजार में कॉस्मेटिक का कारोबार करते हैं। सोमवार को वह दुकान पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी 58 वर्षीय पूनम मित्तल अकेली थीं। दोपहर करीब सवा दो बजे व्यापारी ने अपने नौकर को घर खाना लेने भेजा। उस समय तक सब कुछ सामान्य था।


लूट का विरोध करने पर कारोबारी की पत्नी की हत्या
करीब सवा तीन बजे पूनम मित्तल ने अपनी भाभी कौशल निवासी शामली से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ देर बाद बदमाश घर में घुस आए। आशंका है कि बदमाशों ने पहले घर में रखी अलमारियों, संदूक और लॉकर को खंगाला। इसी दौरान पूनम मित्तल ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की। अलमारियों में रखी नगदी और जेवरात समेटने के साथ मृतका के कुंडल और हाथ की अंगूठी भी उतार ली। बदमाशों ने महिला के कुंडल खींचे तो उनके दोनों कान फट गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।


सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही कोतवाली नकुड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। पुलिस-प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तथा घटना के खुलासे की मांग की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी है।


व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने साफ कहा कि यदि पुलिस जल्द हत्यारों तक नहीं पहुंची तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। व्यापारियों का कहना था कि कस्बे में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने चौकी प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग उठाई। लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता कम होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।


कई थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा
हत्या की सूचना के बाद नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, सरसावा और तीतरों थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। देर शाम तक क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की।


नहीं उठाया फोन तो हुई अनहोनी की आशंका
शाम करीब चार बजे संजय मित्तल ने पत्नी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। वह तत्काल दुकान से घर पहुंचे। घर के अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। बेड पर पत्नी का शव पड़ा था और गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे। यह दृश्य देखकर संजय मित्तल बेहोश हो गए। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X