Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य' • न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी • वरुण धवन ने शेयर की सिद्धार्थ और कियारा के साथ फोटो, कैप्शन में लिखा-बहस जरूर हुई पर... • ट्रंप का दावा, 'होर्मुज से 7 महीने पहले की तुलना में अब ज्यादा तेल आ रहा' • पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा

भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है: कुमारी सैैलजा

Updated on Monday, June 01, 2026 21:02 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, वह पूरी तरह छलावा साबित हुआ है। आज स्थिति यह है कि खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और कृषि उपकरणों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल ही में एनपीके और पोटाश जैसे उर्वरकों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। एनपीके (12:32:16), एनपीके (16:16:16), पोटाश तथा अन्य मिश्रित उर्वरकों के दामों में प्रति बैग सैकड़ों रुपये की वृद्धि हुई है। इससे खेती की लागत में हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ किसानों पर पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार किसानों को लाभकारी मूल्य देने में विफल रही है, वहीं दूसरी ओर खेती के लिए आवश्यक संसाधनों को लगातार महंगा किया जा रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी देने के बजाय सरकार बड़े उद्योगपतियों और निजी कंपनियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। इसका सीधा असर देश के अन्नदाताओं पर पड़ रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सहित पूरे देश का किसान आज बढ़ती लागत, कम आय और कर्ज के दबाव से परेशान है। भाजपा सरकार के दस वर्षों में किसानों की समस्याएं कम होने के बजाय और बढ़ी हैं। किसानों को राहत देने के लिए खाद एवं कृषि आदानों की कीमतों पर नियंत्रण, डीजल पर राहत और फसलों के लिए लाभकारी एमएसपी सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और भविष्य में भी किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान है और उसकी समृद्धि के बिना भारत का विकास संभव नहीं है। कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए तत्काल प्रभाव से उर्वरकों की कीमतों में हुई वृद्धि वापस ली जाए तथा किसानों को राहत देने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की जाए।

Have something to say? Post your comment
पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

: अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

: ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

X