Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

मनोरंजन

मैं कम ‘कांड’ करूंगी... तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा से तुलना पर माधुरी दीक्षित का मजेदार जवाब

Updated on Monday, June 01, 2026 17:05 PM IST

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने को-एक्टर्स तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा के साथ मजेदार बातचीत की।

बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर फिल्म की कहानी दिल्ली में सेट होती, तो सबसे ज्यादा ‘कांड’ कौन करता। इस सवाल पर माधुरी ने हंसते हुए दिलचस्प जवाब दिया।

माधुरी दीक्षित ने कहा कि उन्हें लगता है कि तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा उनसे ज्यादा ‘कांड’ कर सकती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों कलाकार दिल्ली से जुड़ी हुई हैं और उन्हें यहां के माहौल के बारे में ज्यादा जानकारी है। वहीं, उन्हें दिल्ली के बारे में उतना पता नहीं है इसलिए उनके हिस्से में कम ‘कांड’ आएंगे।

बातचीत के दौरान तृप्ति डिमरी ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि फिल्म में मौजूद तीनों मुख्य किरदार अपने-अपने तरीके से मजबूत हैं और सभी के हिस्से में बराबर की मुश्किलें और हंगामे आते हैं।

उनके अनुसार, फिल्म का परिवार काफी बिखरा हुआ और अव्यवस्थित है, लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है। कहानी में तीनों किरदार एक ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, जहां उन्हें हालात संभालने के लिए लगातार नए तरीके अपनाने पड़ते हैं।

फिल्म ‘मां बहन’ की कहानी रेखा नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी की जिम्मेदारियों में पहले से ही उलझी हुई है। तभी उसके सामने एक ऐसी घटना घटती है, जो उसकी दुनिया पूरी तरह बदल देती है। उसके घर के किचन में एक लाश मिलने के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं। इसके बाद रेखा और उसकी दोनों बेटियां जया और सुषमा इस परेशानी से निकलने की कोशिश करती हैं।

मेकर्स के अनुसार, फिल्म की कहानी में कॉमेडी, रहस्य के साथ अफरा-तफरी का मिश्रण देखने को मिलेगा। तीनों किरदार सच छिपाने, मुश्किलों से बचने और आसपास के लोगों को शक होने से रोकने के लिए कई दिलचस्प प्रयास करते नजर आएंगे।

फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा के अलावा, रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। क्राइम-कॉमेडी फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।

 

Have something to say? Post your comment
बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

: बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

: अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

: दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

: अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

X