Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

हरियाणा

विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस - डॉ अर्चना गुप्ता

Updated on Saturday, May 30, 2026 20:03 PM IST

गुड़गांव : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत गुड़गांव के माधवगढ़ फार्म पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अर्चना गुप्ता ने राष्ट्र के समक्ष चुनौति विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। डाॅ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल सीखने का मंच नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम है, जो संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा।


डॉ अर्चना गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज कांग्रेस अपनी विपक्ष की भूमिका भूल चुकी है और जनता के बीच भ्रामक प्रचार करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के उनसे पहले के प्रदेश अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई जिसके फलस्वरूप प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर भाजपा की हार हुई है उन पर भी मंथन किया जा रहा है और भाजपा को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।


प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को “राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर तेजी से उभरती हुई शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है, लेकिन इसके साथ कई चुनौतियां भी सामने हैं। उन्होंने कहा कि देश को आंतरिक और बाहरी दोनों प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनसे निपटने के लिए समाज और संगठन की सजग भूमिका आवश्यक है।


सीमा सुरक्षा, आतंकवाद, साइबर अपराध, सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले तत्व तथा भ्रामक प्रचार जैसी चुनौतियां राष्ट्र की एकता और अखंडता को प्रभावित करने का प्रयास करती हैं। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व और बढ़ जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और राष्ट्रहित के मुद्दों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए सक्रिय योगदान देना होगा।

डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव से प्रशिक्षित करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को यह सिखाता है कि चुनौतियों को अवसर में कैसे बदला जाए और समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से कैसे जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जनता अब झूठे वादों और भ्रम की राजनीति को नहीं, बल्कि विकास और सकारात्मक बदलाव को महत्व देती है।


डॉ गुप्ता ने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, बल्कि संगठन सर्वाेपरि होता है। संपर्क, संवाद और समन्वय संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वैश्विक परिस्थितियों में चुनौतियों के कारण उत्पन्न हालात को लोगों के बीच जाकर समझाएं और समाज को जागरूक करने का कार्य करें। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान डॉ अर्चना गुप्ता ने महिला सशक्तीकरण विषय पर भी विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने नायब सिंह सैनी सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना को महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सरकार सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

Have something to say? Post your comment
पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

: अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

: ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

X