Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

हरियाणा

हरियाणा भाजपा में महिला नेतृत्व का उदय, डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति से मजबूत होगा संगठन: ऊषा प्रियदर्शी

Updated on Friday, May 29, 2026 20:17 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा फैसला लेते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही पूरी पार्टी और विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं में अपार खुशी और उत्साह का माहौल है। पार्टी के इस कदम को महिला सशक्तिकरण और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने एक बयान जारी कर केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार जताया है। जारी बयान में वरिष्ठ भाजपा नेत्री ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना अत्यंत सराहनीय और स्वागत योग्य कदम है। डॉ. अर्चना गुप्ता का लंबा राजनीतिक अनुभव, उनकी संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति उनका समर्पण जगजाहिर है। उनके इस शीर्ष पद पर आने से न केवल भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि आने वाले समय में पार्टी का नेतृत्व और अधिक मजबूत, एकजुट और धारदार होगा। यह कदम महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा। डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति की खबर आते ही प्रदेशभर में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। महिला विंग का मानना है कि एक कर्मठ, शिक्षित और संवेदनशील महिला नेता को प्रदेश की कमान मिलने से महिलाओं का राजनीति में प्रतिनिधित्व और सम्मान और ज्यादा बढ़ेगा।


इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने आगे कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा और पूरी पार्टी प्रदेश के कोने-कोने में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाएगी। कार्यकर्ताओं का भरोसा है कि उनका कुशल नेतृत्व आगामी चुनौतियों और सांगठनिक कार्यों में पार्टी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता की छवि साफ-सुथरी और सबको साथ लेकर चलने वाली नेता की रही है। उनकी इस नियुक्ति से हरियाणा भाजपा में नए समीकरण देखने को मिलेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं, विशेषकर आधी आबादी के बीच एक बेहद सकारात्मक संदेश गया है। पूरी उम्मीद है कि डॉ. अर्चना गुप्ता का नेतृत्व भाजपा के साथ—साथ आधी आबादी के हित को बढ़ावा देगा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि हरियाणा में भारतीय पार्टी की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिसके परिणामस्वरूप राज्य की बेटियों और महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है। सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मजबूत किया है। हरियाणा में भाजपा की सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारती है। 'लाडो लक्ष्मी' से लेकर 'लखपति दीदी' तक की यात्रा यह बताती है कि भाजपा के एजेंडे में महिला सशक्तिकरण सबसे ऊपर है। आने वाले समय में संगठन और सरकार मिलकर महिलाओं के गौरव और अधिकारों को और ऊंचाई पर ले जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

: अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

: ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

X