Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

हरियाणा

चुनाव में 1.25 लाख कच्चे कर्मचारियों के परिवारों से झूठे वादे कर वोट लेने वाली बीजेपी की पोल खुली : दीपेन्द्र हुड्डा

Updated on Friday, May 29, 2026 20:14 PM IST

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने 12700 गेस्ट टीचर्स को नियमित करने के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए उसका स्वागत किया और कहा कि केवल शिक्षा जगत ही नहीं, बल्कि हरियाणा का जन-जन कोर्ट के इस फैसले का स्वागत कर रहा है। ये फैसला कोर्ट द्वारा हरियाणा की बीजेपी सरकार के मुंह पर करारी चपत है, जो पिछले 12 साल से कांग्रेस सरकार द्वारा की गई इस भर्ती की प्रक्रिया पर सवाल उठा रही थी और इसे नियमानुसार नहीं मान रही थी। इतना ही नहीं, कोर्ट में हरियाणा सरकार ने अतिथि अध्यापकों के विरुद्ध अपना वकील भी खड़ा किया था। अपनी पूरी ताकत लगाने के बावजूद बीजेपी सरकार कोर्ट में कोई अनियमितता साबित नहीं कर पाई। बीजेपी सरकार विगत 12 साल से भर्ती और पर्ची की आड़ में जो दुष्प्रचार कर रही थी, हाईकोर्ट के फैसले ने उसपर से भी पर्दा उठा दिया है। उन्होंने मांग करी कि हरियाणा की बीजेपी सरकार अब एक पल की देरी किये बिना गेस्ट टीचर्स को स्थाई नियुक्ति का पत्र जारी करे। साथ ही अतिथि अध्यापकों पर आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश की जनता से माफी मांगे। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि हजारों गेस्ट टीचर्स के संघर्ष और कांग्रेस सरकार की नीति की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी कांग्रेस सरकार की 2014 की नियमितीकरण (Regularization) नीति पर मुहर लगा चुका है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 2014 में नियमितीकरण की नीति बनाई थी, भाजपा सालों तक इसमें अड़ंगा लगाकर भर्ती हुए कर्मियों को अस्थायी और ठेका प्रथा के हवाले करने की कोशिश कर उनका शोषण करती रही और नियमितीकरण नीति का क्रियान्वयन रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाती रही। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 9000 जेबीटी की भर्ती से लेकर हजारों गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति और कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण में बार-बार कोर्ट ने कांग्रेस सरकार की नीति, मेरिट, व प्रक्रियाओं को पूरी तरह सही ठहराया है। जबकि बीजेपी सरकार ने इन भर्तियों को रद्द करवाकर, कर्मचारियों की नौकरी छीनने के लिए पूरा जोर लगा रखा था। कोर्ट ने भाजपा सरकार की हर उस दलील को खारिज कर दिया, जिसके जरिए वो लोगों का रोजगार छीन लेना चाहती थी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इस फैसले ने बीजेपी सरकार के उस झूठ का भी पर्दाफाश कर दिया जिसमें वो लगातार नियुक्तियों को नियमविरुद्ध बताकर कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही थी। अदालत ने कांग्रेस की नियमितीकरण नीति को सही बताया और स्पष्ट किया कि सार्वजनिक प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शी ढंग से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया था। अदालत के फैसले से ये भी स्पष्ट हो गया कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मेरिट के आधार पर भर्तियाँ बिना पर्ची खर्ची के हुई। इसके उलट, बीजेपी सरकार की कोई भी नीति कोर्ट में नहीं टिकती। बीजेपी सरकार न तो पक्की नौकरियां दे पा रही है और न ही कौशल निगम के तहत रखे गए कर्मचारियों को पक्का कर पा रही है। चुनाव में 1.25 लाख कच्चे कर्मचारियों के परिवारों से झूठे वादे करके वोट लेने वाली बीजेपी की पोल खुल चुकी है।

Have something to say? Post your comment
पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

: अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

: ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

X